साउथ मूवीज

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू के डेटिंग रूमर्स के बीच डायरेक्टर की पत्नी ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा-"समय बताएगा..."

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी अफवाहें है कि एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु राज निदिमोरू को डेट कर रही है। इसी बीच डायरेक्टर राज निदिमोरू की पत्नी ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये पोस्ट सामंथा के लिए ही है।

Image

Samantha Ruth Prabhu

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लंबे समय से ऐसी अफवाहें है कि एक्ट्रेस डायरेक्टर राज निदिमोरू को डेट कर रही हैं। रूमर्ड कपल्स को अक्सर साथ में देखा जाता है, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। अब डायरेक्टर राज निदिमोरू की पत्नी ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद फैंस का कहना है कि डायरेक्टर की पत्नी का इशारा सामंथा के तरफ है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या पोस्ट किया है।

डायरेक्टर राज निदिमोरु की एक्स पत्नी श्यामाली डे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि ये पोस्ट सामंथा के लिए है। श्यामाली ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लिखा है-"समय एक्सपोज करता है, कर्म सुधारता है, यूनिवर्स विनम्र होता है।" इससे पहले एक पोस्ट पर श्यामाली ने लिखा था-"अच्छे कर्म बनाए रखें। लोगों की मदद करें और लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें।"

Raj

Raj

राज के कंधे पर अपना सिर रखते हुए नजर आई थीं एक्ट्रेस

सामंथा और राज के अफेयर की चर्चा जब ज्यादा सामने आई जब सामंथा और राज को एक साथ फ्लाइट में देखा गया था। सामंथा ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। एक फोटो में एक्ट्रेस राज के कंधे पर अपना सिर रखते हुए नजर आ रही थी। सैम और राज सिटाडेल 'हनी बनी' में साथ काम किए थे। इस सीरीज में वरुण धवन लीड रोल में नजर आए थे। सामंथा की पहली शादी नागा चैतन्य से शादी हुई थी, लेकिन शादी के कुछ सालों के बाद 2021 में दोनों का तलाक हो गया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article