Akhanda 2 New Release Date: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार नंदामुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की साल 2021 में फिल्म 'अखंडा' रिलीज हुई थी। इस मूवी में प्रज्ञा जयसवाल, जगपति बाबू और श्रीकांत अहम भूमिका में नजर आ आए थे। फिल्म अपने समय की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 'अखंडा' की अपार सफलता को देखने के बाद ही मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट यानी 'अखंडा 2' को बनाने का फैसला कर लिया था। साल 2025 में नंदामुरी बालकृष्ण की फिल्म 'अखंडा 2' को मेकर्स पहले दशहरा पर रिलीज करने वाले थे लेकिन बाद में इस मूवी की रिलीज को अचानक टाल दिया था। नंदामुरी बालकृष्ण के फैन्स इस खबर से थोड़े निराश जरूर हुए थे लेकिन अब उनके मेकर्स ने बड़ा सरप्राइज देते हुए 'अखंडा 2' (Akhanda 2) की नई रिलीज डेट जारी कर दी है।
'अखंडा 2 ' की नई रिलीज डेट आई सामने
नंदामुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की फिल्म 'अखंडा 2' (Akhanda 2) के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इसकी नई रिलीज की घोषणा कर दी है। अब फिल्म का प्रीमियर इसी साल 5 दिसंबर को होगा। यह मूवी बड़े परदे पर दस्तक देने से अब 50 दिन दूर है। फैन्स ने भी इस मूवी को देखने के लिए उल्टी गिनती शुरू कर दी हैं। टीम ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, '50 दिनों में, आप सभी बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर तांडव देखेंगे। अखंडा 2 5 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।'
नंदामुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की फिल्म 'अखंडा 2' (Akhanda 2) की रिली डेट मकर सने 5 दिसंबर बताई है। बता दें इसी दिन बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' भी रिलीज होने जा रही है। इस मूवी के टीजर को लोगों ने खूब पसंद किया था। 5 दिसंबर के दिन नंदामुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की फिल्म 'अखंडा 2' (Akhanda 2) और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा क्लैश देखने को मिलने वाला है। फिल्म 'अखंडा 2' (Akhanda 2) में नंदामुरी बालकृष्ण के अलावा संयुक्ता मेनन, हर्षाली मल्होत्रा, बोयापति श्रीनु और आधी पिनिसेट्टी अहम रोल में दिखाई देंगे।
