आर्यन खान ने द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से एंटरटेनमेंट की दुनिया में सफल कदम रखा था और पूरी दुनिया को दिखा दिया कि वो शाहरुख खान के ही बेटे हैं। बैड्स ऑफ बॉलीवुड इतना सफल रहा था कि रिलीज के साथ ही दर्शक इसके सेकेंड पार्ट की डिमांड करने लगे थे, जिस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर रिपोर्ट की मानें तो आर्यन खान अपने सुपरहिट शो बैड्स ऑफ बॉलीवुड का दूसरा सीजन अगले साल से शुरू करने की सोच रहे हैं, जिसके लिए इन दिनों तैयारियां पूरी की जा रही हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: 'वो बहुत लोयल थे...' Govinda संग शादी करने का Sunita Ahuja को है पछतावा?
2027 से शुरू होगा The Bads of Bollywood 2
वैरायटी इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बैड्स ऑफ बॉलीवुड के दूसरे सीजन में ओरिजनल स्टारकास्ट बनी रहेगी, जो कहानी को आगे बढ़ाएगी। लक्ष्य लालवानी और सहर बाम्बा के साथ दर्शकों को बॉबी देओल, राघव जुयाल, आन्या सिंह और मोना सिंह दर्शकों को फिर से गुदगुदाने की तैयारी में है, जिसके लिए डायरेक्टर आर्यन खान ने कमर कस ली है। इन दिनों आर्यन खान शो की कहानी पर काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग 2027 मार्च से शुरू की जाएगी। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: यश की 'टॉक्सिक' को 'हनुमान अंश' ने चटाई धूल, इतनी हुई कमाई
Aryan Khan के लिए अहम होगा The Bads of Bollywood 2
आर्यन खान ने द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से जिस तरह की शानदार शुरुआत की है, उसके बाद इसका दूसरी सीजन उनके लिए काफी अहम रहने वाला है। इसकी रिलीज के बाद फैसला होगा कि आर्यन खान कितने हुनरमंद डायरेक्टर हैं। अगर द बैड्स ऑफ बॉलीवुड 2 भी दर्शकों को उतना ही पसंद आता है, जितना पहला सीजन पसंद आया था तो सभी को आर्यन खान के हुनर का लोहा मानना पड़ेगा।
अगर बात करें पहले सीजन की तो इसका अंत लक्ष्य और सहर के साथ हुआ था, जिन्हें पता चल जाता है कि दोनों के पिता बॉबी देओल हैं। अब आर्यन खान इस कहानी को आगे बढ़ाएंगे और दर्शकों के सामने बॉलीवुड की अनदेखी सच्चाई खोलकर रखेंगे।
