Sunita Ahuja on Govinda: सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा की शादी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही गोविंदा ने सुनीता से शादी कर ली थी। दोनों ने लंबे समय तक अपनी शादी की बात छिपाकर रखी, जो बेटी के जन्म के बाद सामने आई। अब दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरों के बीच सुनीता ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। गोविंदा का नाम कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़े जाने की चर्चाओं के बीच सुनीता ने साफ कहा कि उन्हें गोविंदा से शादी करने का आज भी कोई पछतावा नहीं है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-श्रीराम की भक्ति में डूबी Hanuman Ansh की टीम, अयोध्या में किए रामलला के दर्शन)
सुनीता आहूजा ने कह दी बड़ी बात
बालाजी टेलीफिल्म्स के यूट्यूब चैनल से बातचीत में सुनीता ने कहा कि जब वह गोविंदा से मिली थीं, तब वह बहुत अच्छे और ईमानदार इंसान थे। उन्होंने कहा कि वह खुद भी काफी भावुक हैं। लोग उन्हें सख्त समझते हैं, लेकिन वह जो भी कहती हैं, दिल से कहती हैं। सुनीता ने कहा कि उन्हें गोविंदा से शादी करने का कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि हर इंसान अपनी जिंदगी जिए और दूसरों को भी अपनी जिंदगी जीने दे। सुनीता ने बताया कि जब उन्होंने गोविंदा को पसंद किया था, तब उनके पास कुछ नहीं था। वह खुद एक बड़े परिवार से आती थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने गोविंदा को दिल से चाहा था। उन्होंने कहा कि आज भी उनके मन में गोविंदा के लिए वही भावनाएं हैं, हालांकि उन्हें नहीं पता कि गोविंदा के मन में अब क्या है।
सुनीता ने यह भी कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहतीं कि वह गोविंदा को दोबारा अपनी जिंदगी में स्वीकार करेंगी या नहीं। उन्होंने कहा कि वह किसी को आसानी से माफ नहीं करतीं और बार-बार मौके देने में विश्वास नहीं रखतीं। उनके लिए आत्मसम्मान बहुत जरूरी है। अगर कोई उन्हें लगातार दुख देता है तो एक समय के बाद वह उस इंसान को अपनी जिंदगी से दूर कर देंगी। सुनीता के मुताबिक, जो पुरुष किसी महिला के प्यार और उसकी कद्र नहीं करता, उसे उसकी जिंदगी में रहने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अच्छा रिश्ता संभाल नहीं पाता तो यह उसकी कमी है, महिला की बदकिस्मती नहीं। पिछले कुछ समय में सुनीता ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई बातें कही हैं। उन्होंने दावा किया था कि गोविंदा के कई अफेयर्स रहे हैं। वहीं, गोविंदा का नाम उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ भी जोड़ा गया। दोनों को एक एयरपोर्ट पर साथ देखे जाने के बाद उनके रिश्ते की खबरें सामने आई थीं।
