साउथ मूवीज

Deepika Padukone के बाद संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से हुई अल्लू अर्जुन की छुट्टी? मस्तानी बनी वजह!!

दीपिका पादुकोण के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने अल्लू अर्जुन को भी अपनी फिल्म से बाहर कर दिया है। अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए पिछले साल ही हां बोल दिया था, लेकिन वांगा ने अब एक्टर की छुट्टी कर दी है। फिल्ममेकर्स ने इस फिल्म के लिए दूसरे एक्टर की तालाश भी कर ली है।

Image

Allu Arjun was dropped from Sandeep Reddy Vanga film

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों संदीप रेड्डी वांगा संग चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। निर्माता संग विवाद के बाद दीपिका ने अल्लू अर्जुन संग अपनी फिल्म AA22xA6 में शामिल होने की जानकारी फैंस को दी थी। अब हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार संदीप रेड्डी वांगा ने अल्लू अर्जुन को अपनी फिल्म से बाहर कर दिया है। आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन और संदीप रेड्डी वांगा एक साथ किस फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे।

अल्लू अर्जुन संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म जो कि दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला थी उसका हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन अब उनकी इस फिल्म से छुट्टीहो गई है। अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए पिछले साल ही हामी भरी थी, लेकिन अब फिल्म पर ब्रेक लग गया है। रिपोर्ट के अनुसार अब फिल्म में अल्लू अर्जुन की जगह जूनियर एनटीआर नजर आ सकते हैं।

क्या थी दीपिका की मांगे

कुछ दिनों पहले ही संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण को प्रभास की फिल्म स्पिरिट से हटा दिया था। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के लिए दीपिका की अधिक मांगे थी, जिससे निर्माता पूरा नहीं करना चाहते थे। दीपिका की मांगें ये थी कि इसमें आठ घंटे का शूटिंग टाइम हो। मुंह मांगी फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी शामिल हो। निर्देशक वांगा को ये बातें पसंद नहीं आईं।

दो रोल में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन जल्द ही एटली की अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। जिसका टाइटल AA22xA6 रखा गया है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन दो रोल कर सकते हैं। फिल्म 2025 के मध्य में फ्लोर पर आ जाएगी। साथ ही 2026 में फिल्म रिलीज हो जाएगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article