साउथ मूवीज

बनने जा रहा है Aavesham का तेलुगु रीमेक, Fahad Fazil नहीं ये मास एक्टर बनेगा खूंखार 'रंगा' !!

Aavesham Telugu Remake : बताया जा रहा है कि फिल्म का तेलुगु रीमेक बनने जा रहा है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस रीमेक में फहाद फासिल नहीं बल्कि कोई और स्टार नजर आएगा। आइए आपको बताते हैं फहाद फासिल का किरदार कौन करने वाला है।

Image

Aavesham Telugu Remake

Aavesham Telugu Remake: फहाद फासिल ( Fahad Fazil) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आवेश्म( Aavesham) ने हर जगह हल्ला मचा दिया था। फिल्म की कहानी दर्शकों को इतनी पसंद आई कि लोगों ने इसे दोबारा ओटीटी पर भी खूब देखा था। आवेश्म की कमाई में भी जबरदस्त उछाल आई थी और इस फिल्म ने फहाद फासिल के करियर को नई उड़ान दे डाली। अब बताया जा रहा है कि फिल्म का तेलुगु रीमेक बनने जा रहा है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस रीमेक में फहाद फासिल नहीं बल्कि कोई और स्टार नजर आएगा। आइए आपको बताते हैं फहाद फासिल का किरदार कौन करने वाला है।

आवेशम का तेलुगु रीमेक बनने जा रहा है जिसमें फहाद फासिल की जगह मास अभिनेता रवि तेजा ( Ravi Teja) नजर आएंगे। वह मुख्य किरदार में होंगे जिसका नाम फिल्म में रंगा था। फिल्मीबीट के अनुसार तेलुगु रीमेक में रवि तेजा मुख्य भूमिका में होंगे, जो मुख्य किरदार की भूमिका निभाएंगे, जिसका किरदार मूल रूप से फहाद ने ही निभाया था। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रवि तेजा इस तरह की क्लासिक फिल्म में कैसे नजर आएंगे।

बता दें कि आवेश्म अप्रैल 2024 में रिलीज हुई थी, इसे खुद फहाद ने अपनी पत्नी नाजरिया नाजिम और अनवर रशीद के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। जीतू माधवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म बैंगलोर शहर के तीन किशोरों के जीवन और स्थानीय गैंगस्टर रंगा के साथ उनकी मुलाकात के इर्द-गिर्द घूमती है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर अपलोड हुई थी, जिसने व्यूवरशिप में कमाल कर दिया था। फ

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article