Together forever by honey singh : रैप किंग यो यो हनी सिंह अपने पुराने अंदाज में वापिस आते नजर आ रहे हैं। एक समय था जब हनी सिंह का नाम बच्चे बच्चे की जुबान पर रहता था। हर कोई यो यो के रैप गाया करता था। साल 20010 से 2014 को हनी सिंह का जमाना कहा जाता है। समय के साथ थोड़ा बदलाव आया हनी सिंह ने अपना अंदाज बदला जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद भी किया,लेकिन कहीं न कहीं पुराने हनी सिंह को सभी ने मिस किया ।लगता है अब अपने फैंस की डिमांड को देखते हुए हनी सिंह अपने पुराने अंदाज में आ गए हैं। उनका लव सॉन्ग ‘टुगेदर फॉरेवर’ हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। हनी सिंह ने इसे अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। देखते ही देखते गाने को हजारों व्यूज मिल गए हैं। यो यो का यह रोमांटिक मेलोडी गाना नीरा सोना लग रहा है।गाने में हनी सिंह अपनी ब्यूटी क्वीन के साथ रोमांस करते नजर आ रहे ।पार्टी थीम पर फिल्माए गाने में फैंस की हनी सिंह से नजर ही नहीं हट रही है।गाने के साथ यो यो ने अपना लुक भी पुराने हनी सिंह जैसा रखा है। छोटे बालों के साथ उनकी यह फिटनेस ‘ब्लू आईज’ गाने के जमाने में ले जा रही है।
दो दिन पहले रिलीज हुई गाने की ऑडियो को फैंस का काफी प्यार मिला था अब वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे है कि पुराने वाला हनी सिंह वापिस आ गया है। गाने को हनी सिंह ने कंपोज किया है और इसके लिरिक्स भी यो यो ने लिखे हैं। गाने को हनी सिंह के यूट्यूब चैनल पर सुन सकते है।
