पंजाबी

कहां है दिलजीत दोसांझ की पत्नी संदीप कौर? बच्चा होने के बाद हुआ तलाक

Diljit Dosanjh Wife Sandeep Kaur: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों पूरी दुनिया पर छाए हुए हैं। उनके गाने और फिल्में लोगों को काफी पसंद हैं। कुछ दिनों उन्होंने अमर सिंह चमकीला की बायोपिक में शानदार परफॉर्मेंस देकर लोगों को दीवाना बना दिया है। सफल प्रोफेशनल लाइफ के बीच दिलजीत की पर्सनल लाइफ सवालों के घेरे में है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिरकार उनकी पत्नी संदीर कौर कहां हैं?

Image

Diljit Dosanjh Wife

Diljit Dosanjh Wife Sandeep Kaur: दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) पंजाबी इंडस्ट्री के सबसे मशहूर और सफल कलाकार हैं, जिनके पीछे बॉलीवुड भी लगा हुआ है। फिल्मों की बात हो या फिर गानों की... दिलजीत दोसांझ का जलवा हर ओर छाया हुआ है। कुछ समय पहले उन्होंने एक म्यूजिक टूर किया था, जिसके माध्यम से उन्होंने ये साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है कि वो इस वक्त नॉर्थ इंडिया के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं, जिन्हें पूरी दुनिया जानती है। करोड़ों लोगों के बीच में मशहूर दिलजीत दोसांझ अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों से दूर ही रखते हैं लेकिन कुछ वक्त पहले उन्होंने अपनी मां को लोगों से मिलवाकर सबको चौंका दिया। इसके बाद लोग उनकी पत्नी संदीप कौर को लेकर भी बातें करने लगे हैं और पूछने लगे हैं कि वो कहां हैं?

कौन है दिलजीत दोसांझ की पत्नी संदीप कौर और कहां रहती हैं?

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिलजीत दोसांझ ने संदीप कौर नाम की एक लड़की से कुछ वक्त पहले शादी की थी और दोनों का एक बेटा भी है। दिलजीत अपनी पत्नी और बेटे से अलग रहते हैं। ये दोनों यूएस में ही जिंदगी बिता रहे हैं। रेडइट पर दिलजीत की काफी पुरानी पिक वायरल हुई, जिसमें वो अपनी पत्नी संग दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर में दिलजीत दोसांझ सूट में हैं तो संदीप कौर लहंगे में हैं।

दिलजीत दोसांझ ने कभी नहीं माना कि वो शादीशुदा हैं

गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने फेमस होने के बाद कई सारे इंटरव्यूज दिए हैं। इनमें उन्होंने एक बार भी ये नहीं माना है कि वो शादीशुदा हैं। दिलजीत दोसांझ अपने परिवार को मीडिया की चकाचौंध से दूर ही रखना पसंद करते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि दिलजीत को जब नई-नई सफलता मिली थी तब उन्हें कई लोगों ने धमकियां दी थीं। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार को विदेश शिफ्ट कर दिया और फिर कभी भी उन्हें लेकर भारत नहीं आए। दिलजीत दोसांझ सेफ्टी की वजह से ही परिवार के बारे में मीडिया से बात नहीं करते हैं।

पत्नी संदीप कौर से तलाक ले चुके हैं दिलजीत दोसांझ

साल 2024 में दिलजीत दोसांझ की शादी को लेकर बहुत सारी खबरें सामने आई थीं, इसी दौरान टाइम्स ने एक खबर में जानकारी दी थी कि गायक अपनी पत्नी संदीप से साल 2017 में अलग हो चुके हैं। दोनों के बीच तलाक हो चुका है और दोनों के रास्ते अलग हैं। हालांकि दिलजीत दोसांझ ने कभी भी इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article