पंजाबी

Punjabi Song 2022: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का गाना वार हुआ रिलीज, 32 मिनट में मिले 1.3 मिलियन व्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2022, 12:20 PM IST

Sidhu Moose Wala New War Song: सिद्धू मूसेवाला का एक गाना नया पंजाबी गाना वार रिलीज हो गया है। 8 नवंबर को वार गाना सुबह 10 बजे रिलीज किया गया है।

Image

Latest Punjabi Songs 2022

Latest Punjabi Songs 2022 Var: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब इन दुनिया में नहीं है। अब उनका एक गाना नया पंजाबी गाना वार रिलीज हो गया है। 8 नवंबर को वार गाना सुबह 10 बजे रिलीज किया गया है। मात्र 32 मिनट में ही इस गाने को 1.3 मिलियन व्यूज मिले हैं। इससे पहले उनकी मौत के बाद उनका गाना 'एसवाईएल' रिलीज हुआ था। इसकाे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इसे करोड़ों लोगों ने भी देखा था। हालांकि बाद में कानूनी शिकायत के बाद इसे यूट्यूब से हटा लिया गया था। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बताया कि 8 नवंबर को एक नया धार्मिक गीत ‘वार’ रिलीज हुआ है। उन्हाेंने लाेगाें से समर्थन की अपील की है। मूसेवाला ने इसके वीडियो में पंजाब और पंजाबियों की शान का जिक्र किया गया है। इसमें किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली कूच के शॉट भी दिखाए गए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article