Latest Punjabi Songs 2022, Punjabi Singer Sharry Maan New Song: पंजाबी गानों के शौकीन लोगों के लिए अब एक अच्छी खबर सामने आ रही है। यार अनमुल्ले (Yaar Anmulle), तीन पेग (3 Peg) और क्यूट मुंडा (Cute Munda) जैसे गानों के लिए मशहूर सिंगर शैरी मान (Sharry Maan) का नया गाना टुट्टा दिल (Tutta Dil) अब रिलीज हो गया है। यह गाना Desi Verse यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने के रिलीज होने के कुछ समय बाद ही यह यूट्यूब पर वायरल हो गया है। करीब 58k के से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।
Sharry Maan का रोमांटिंक गाना
बता दें कि Sharry Maan का यह गाना उनके बाकी गानों की तरह कोई पार्टी सॉन्ग नहीं हैं। बल्कि एक रोमांटिक गाना है। इस गाने में शैरी मान एक ऐसे लड़के का रोल निभा रहे हैं जिसका दिल एक लड़की ने तोड़ दिया है। हालांकि गाने के अंत में उस लड़की को अपनी गलती का अहसास हो जाता है और वह शैरी मान के पास वापस आ जाती है। लोगों को इस गाने के लिरिक्स भी काफी पसंद आ रहे हैं।
