पंजाबी

सतिंदर सरताज ने रोती हुई लड़की पर बना दिया था जबरदस्त गाना, सॉन्ग सुनते ही बड़े-बड़े सिंगरों की आवाज लगेगी फीकी

आज के समय में लोग हिंदी गानों के साथ-साथ पंजाबी गानों को भी सुनना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। सतिंदर सरताज ने अपने लाइफ में कई बेस्ट गाने गाए है। हर मूड में फैंस इनके गाने सुनने पसंद करते हैं। एक बार सिंगर ने एक रोती हुई लड़की को देखकर एक गाना बना दिया था, जो आज के समय में काफी ज्यादा फेमस हो गया है।

Image

सतिंदर सरताज

आज कल पंजाबी गानों की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ गई है। लोग हिंदी गानों क साथ-साथ पंजाबी गाने भी सुनना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। सतिंदर सरताज बेस्ट पंजाबी सिंगर में एक है। फैंस हर मूड में सतिंदर सरताज के गानों को सुनना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। सिंगर ने कम उम्र में ही लाखों लोगों को दीवाना बना लिया है। आज के समय में सभी इनकी प्यारी आवाज के दीवाने है। एक बार सिंगर ने एक रोती हुई लड़की पर गाना बना दिया था। जिसकी काफी ज्यादा चर्चा हुई थी।

एक बार सतिंदर सरताज ने बताया था कि वह पंजाब यूनिवर्सिटी में एक लड़की को रोते हुए देखे थे, जिसे देखने के बाद उन्होंने एक गाना बना दिया था। "कुड़ियों रोया ना करो।" इस गाने को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। यह गीत सरताज ने अपनी एक एल्बम में गाया, जो काफी मशहूर हुआ। इसके अलावा लोग सिंगर का गाना मासूमियत भी सुनना पसंद करते हैं। इस गाने में आपको सतिंदर सरताज की मधुर आवाज सुनाई देगी। लोगों ने इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया था। आज भी इस गाने को सुनने फैंस काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा लोगों ने उड़ारियां गाने को भी काफी पसंद किया था।

उड़ारियां बना लोगों का फेवरेट गाना

उड़ारियां गाना सतिंदर सरताज के बेस्ट गानों में से एक है। आज भी इस गाने को लोगों ने अपने प्लेलिस्ट में शामिल करके रखा है। इस गाने में आपको सतिंदर सरताज की मधुर आवाज सुनाई देगी। उड़ारियां हर मूड के लिए एक बेस्ट गाना है। सतिंदर सरताज का असली नाम सतिंदर पाल सिंह है। सिंगर को बचपन से ही सूफी संगीत में रुचि थी। सतिंदर सरताज ने गवर्नमेंट कॉलेज होशियारपुर से संगीत में ऑनर्स के साथ स्नातक किया। सतिंदर ने डॉक्टरेट की डिग्री ली और पंजाब यूनिवर्सिटी के संगीत विभाग में 6 साल तक पढ़ाया।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article