पंजाबी

मशहूर एक्ट्रेस Mehreen Kaur Pirzadaa ने गुपचुप रचाई शादी, पिंक जोड़े में लगीं अप्सरा सी खूबसूरत

Punjabi Actress Mehreen Kaur Pirzadaa Ties Knot: मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस मेहरीन कौर पीरजादा ने गुपचुप शादी रचा ली है। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

Image

मेहरीन कौर पीरजादा ने अर्श औलख संग रचाई शादी (फोटो क्रेडिट- मेहरीन कौर पीरजादा इंस्टाग्राम)

Punjabi Actress Mehreen Kaur Pirzadaa Ties Knot: मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस मेहरीन कौर पीरजादा ने सिनेमा की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्मी दुनिया में डेब्यू साउथ की फिल्म से किया था। लेकिन मेहरीन कौर पीरजादा ने तमिल, तेलुगू और पंजाबी सिनेमा में भी अपनी खूब धाक जमाई है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी के लिए चर्चा में आ गई हैं। मेहरीन कौर पीरजादा (Mehreen Kaur Pirzadaa) ने जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखा है। दरअसल, उन्होंने अर्श औलख संग शादी रचाई है, जिससे जुड़ी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। मेहरीन कौर पीरजादा की शादी की तस्वीरें देख फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं। यह भी पढ़ें: कौन है बादशाह की पत्नी पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी? बॉलीवुड में फ्लॉप हुआ था करियर

    मेहरीन कौर पीरजादा ने शेयर कीं शादी की तस्वीरें

    मेहरीन कौर पीरजादा (Mehreen Kaur Pirzadaa) ने 26 अप्रैल को अर्श औलख (Arsh Aulakh) संग गुपचुप शादी रचाई। दोनों की शादी में परिवार और खास दोस्तों ने मौजूदगी दर्ज कराई। मेहरीन कौर पीरजादा ने शादी के खास मौके पर पेस्टल पिंक आउटफिट पहना, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक रही। मेहरीन कौर पीरजादा और अर्श औलख ने आनंद कारज सेरेमनी में शादी की। वहीं इंस्टाग्राम पर सामने आई तस्वीरों में कपल का अंदाज बेहद खूबसूरत लगा। शादी की फोटोज में मेहरीन कौर पीरजादा अपने पति अर्श औलख संग रोमांटिक अंदाज में नजर आईं। इन्हें शेयर करते हुए मेहरीन ने कैप्शन में लिखा, "26.04.2026 #ArshDiMeher" ये फोटोज देख फैंस भी खूब तारीफें कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: सुनंदा शर्मा को टच करने कूदा फैन, लाइव कॉन्सर्ट में मचा बवाल, पंजाबी सिंगर ने दिया रिएक्शन

      mehreen kaur pirzadaa (1)

      फोटो क्रेडिट- मेहरीन कौर पीरजादा इंस्टाग्राम

      मेहरीन कौर पीरजादा को मिली बधाइयां

      मेहरीन कौर पीरजादा (Mehreen Kaur Pirzadaa) की फोटोज पर काजल अग्रवाल, राहुल वैद्य, मौनी रॉय, सोनल चौहान, हंसिका मोटवानी, निधी अग्रवाल और रिद्धिमा पंडित जैसे कई सितारों ने कमेंट कर बधाइयां दीं। मेहरीन के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में तेलुगू मूवी 'कृष्णा गाडी वीरा प्रेम गाधा' से डेब्यू किया था। वहीं हिंदी फिल्मों में उनका डेब्यू 'फिल्लौरी' मूवी के साथ हुआ था।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article