पंजाबी

कौन है बादशाह की पत्नी पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी? बॉलीवुड में फ्लॉप हुआ था करियर

Who is Isha Rikhi: सिंगर-रैपर बादशाह ने आखिरकार तलाक के 6 साल बाद दूसरी शादी रचाई। बादशाह ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ईशा रिखी को अपनी दुल्हनिया बनाया। सोशल मीडिया पर बादशाह के फैंस उन्हे बधाई देते हुए दिखाई दिए। वहीं टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर कौन हैं ईशा रिखी।

Image

Image Source: Instagram

Who is Isha Rikhi: बॉलीवुड के फ़ेमस रैपर-सिंगर बादशाह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर बादशाह की सीक्रेट वेडिंग की तस्वीरें सामने आई, जिसे देख हर कोई शॉक रह गया। बादशाह ने तलाक के 6 साल बाद सात फेरे लिए लेकिन बिना किसी को भनक लगे। रैपर ने पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस ईशा रिखी को अपना हमसफ़र बनाया। काफी समय से ईशा और बादशाह की डेटिंग खबरें उड़ रही थी लेकिन अब इनका रिश्ता पति-पत्नी में बदल चुका है। हालांकि फैंस का बस यही सवाल है कि आखिर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी कौन हैं?

ईशा रिखी (Isha Rikhi) एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं जिन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। 32 वर्षीय ईशा रिखी का जन्म 1993 में पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था। बेहद ही कम लोगों को मालूम होगा कि ईशा रिखी डायरेक्टर-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की फिल्म 'नवाबजादे' में नजर आईं थी। इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था लेकिन फ्लॉप हो गया। फिल्म को जनता से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। ईशा रिखी पंजाबी फिल्म, 'जटा दे पुत और हैपी गो लकी में नजर आ चुकीं हैं। सोशल मीडिया पर पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस के कुल 1.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जिसमें वे अपनी खूबसूरत तस्वीरों को पोस्ट करना नहीं भूलतीं।

ईशा रिखी और बादशाह (Badshah) की इंटीमेट वेडिंग सेरमनी से सभी शॉक हैं। हालांकि अभी तक बादशाह और ईशा ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। वहीं बात करें दोनों की लव स्टोरी कि तो ईशा और बादशाह की मुलाकात कॉमन फ्रेडन्स के जरिए हुई थी। वहीं बादशाह की ये दूसरी शादी है, साल 2020 में उनका तलाक हो गया था बादशाह एक बेटी के पिता भी हैं। बादशाह की एक्स पत्नी अपनी बेटी संग लंदन में रहती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस बादशाह और ईशा को इस नई वेडिंग लाइफ के लिए बधाई और आशीर्वाद दोनों दे रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article