पंजाबी

सुनंदा शर्मा को टच करने कूदा फैन, लाइव कॉन्सर्ट में मचा बवाल, पंजाबी सिंगर ने दिया रिएक्शन

Sunanda Sharma Video: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा 3 अप्रैल को गाजियाबाद के राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एक कॉन्सर्ट करने पहुंची थीं। तभी अचानक एक स्टूडेंट स्टेज पर चढ़ गया, जिससे सुनंदा डर गई। अब इस मामले पर सुनंदा ने भी चुप्पी तोड़ दी है।

Image

Sunanda Sharma Video (img source-instagram)

Sunanda Sharma Video: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा अपनी सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं। सुनंदा शर्मा के गानों को लोग काफी पसंद करते हैं। हाल ही में उनके साथ लाइव शो में कुछ ऐसा हुआ कि सभी लोग दंग रह गए। गाजियाबाद में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा परफॉर्म कर रही थीं। तभी अचानक एक स्टूडेंट स्टेज पर चढ़ गया, जिससे सुनंदा डर गई। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस मामले पर सुनंदा ने भी चुप्पी तोड़ दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर- ये भी पढ़ें-मुंबई कॉन्सर्ट में अवैध लेजर लाइट्स का इस्तेमाल करने के चलते बुरा फंसें Yo Yo Honey Singh, एफआईआर हुई दर्ज

डर गई थी सुनंदा शर्मा

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा 3 अप्रैल को गाजियाबाद के राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) में एक कॉन्सर्ट करने पहुंची थीं। कॉन्सर्ट के दौरान एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक स्टूडेंट अचानक स्टेज पर कूदकर सुनंदा शर्मा की तरफ भागता हुआ दिख रहा है। इस घटना से सुनंदा बुरी तरह डर गईं और माइक पर चीख पड़ीं। सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत उस युवक को स्टेज से बाहर निकाल दिया। इस घटना के बाद सुनंदा शर्मा स्टेज छोड़कर चली गईं और कॉन्सर्ट बीच में ही रद्द कर दिया गया।

सुनंदा शर्मा ने शेयर किया वीडियो

सुनंदा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो मैसेज जारी कर पहला बयान दिया। उन्होंने कहा, 'कल RKGIT कॉलेज में एक छोटी सी घटना हो गई। मैं स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी, तभी अचानक एक स्टूडेंट स्टेज पर आ गया। कोई भी उसे रोक नहीं पाया। हम सब डर गए, मैं भी बहुत डर गई। मेरा रिएक्शन बहुत तेज और तेज आवाज में था।' सुनंदा ने आगे कहा, 'हम कलाकारों को सुरक्षा के कारण थोड़ा सतर्क रहना पड़ता है। वह अचानक आ गया था, इसलिए हम तुरंत स्टेज छोड़कर चले गए।'

सुनंदा शर्मा ने कॉलेज प्रशासन से अनुरोध किया कि उस स्टूडेंट के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न की जाए। उन्होंने कहा, मुझे पता चला है कि कॉलेज ने उस स्टूडेंट पर सख्त एक्शन लिया है। मैं सबसे गुजारिश करती हूं कि उसे माफ कर दें, क्योंकि मैंने भी उसे माफ कर दिया है। कभी-कभी प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है। मुझे नहीं लगता कि उसका कोई गलत इरादा था।''उन्होंने उस स्टूडेंट से भी अपील की, 'अगर आप किसी से प्यार और सम्मान करते हो, तो उसे सही तरीके से जताना चाहिए।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article