पंजाबी

New Punjabi Song: अफसाना खान का गाना 'Qafira' हुआ रिलीज, माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 10:37 PM IST

New Punjabi Song, Mahira Sharma and Paras Chhabra song Qafira: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और पंजाबी सिंगर अफसाना खान का एक नया गाना रिलीज हो गया है। अफसाना खान के गाने 'Qafira' में माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा की बेहतरीन कैमेस्ट्री नजर आ रही है। अफसाना का यह गाना यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Mahira Sharma and Paras Chhabra

New Punjabi Song, Mahira Sharma and Paras Chhabra song Qafira: पंजाबी सिंगर और बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट अफसाना खान (Afsana Khan) का एक नया गाना 'Qafira' रिलीज हो गया है। अफसाना खान के इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पंजाबी गाने 'Qafira' को यूट्यूब चैनल 'Gem Tunes Punjabi' पर रिलीज किया गया है। इस गाने की वीडियो में माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा की केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। अफसाना खान का ये गाना यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल गाने को रिलीज हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है और अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग इस गाने को सुन चुके हैं।

माहिरा और पारस की दमदार परफॉर्मेंस

इस गाने में लोग माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि माहिरा और पारस ने इस वीडियो में बेहतरीन एक्सप्रेशन दिखाए हैं। इसके साथ ही लोगों को अफसाना के इस गाने की लिरिक्स भी काफी पसंद आ रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article