पंजाबी

KaKa Punjabi Song: रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया काका का गाना 'कि लिखा', एक ही दिन में मिले लाखों व्यूज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 12:38 AM IST

Kaka New Punjabi Song: पंजाबी सिंगर काका का नया गाना कि लिखा रिलीज हो गया है। रिलीज होने के साथ ही ये यूट्यूब पर 14वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को एक दिन में ही तीन मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यहां पर देखें काका का नया गाना।

Image

KaKa Punjabi Song

KEY HIGHLIGHTS
  • सिंगर काका का नया गाना रिलीज हो गया है।
  • काका के इस नए गाने के बोल हैं- 'कि लिखा।'
  • गाने को तीन मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं।

Kaka latest Punjabi song 2022: बैक टू बैक हिट देने के बाद पंजाबी सिंगर काका एक और सिंगल ट्रैक लेकर आए हैं। आशिकों के दिलों की बात लिखने वाले काका अपने गानों से सभी का दिल जीत लेते हैं। उनका गाना “कि लिखा” एक दिन पहले ही यूट्यूब पर रिलीज हुआ हैं। तीन मिलियन व्यूज के साथ गाना यूट्यूब पर 14वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

'कि लिखा' गाने को स्पीड रिकॉर्ड्स ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है।सॉफ्ट म्यूजिक के साथ काका और खुशबू की पेयरिंग गाने को खास बना रही है। उनके फैंस गाने पर जमकर कमेंट्स कर रहे है। गाने को बेहद खूबसूरती के साथ गाने के साथ इसके लिरिक्‍स भी काका ने लिखे हैं। गाने में काका के साथ खुशबू खान भी नजर आ रही हैं। एक फैन ने लिखा कि “काका उनके फैंस को कभी निराश नहीं करते हर बार लिरिक्‍स और कहानी अलग लेकर आते हैं।”

सुंदर लोकेशन में शूट हुआ वीडियो

काका का यह गाना समुद्र के बीच काफी सुंदर लोकेशन पर फिल्‍माया गया है।गाने में काका खुशबू खान के हुस्न की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। दो साल पहले सुर्खियों में आए काका का असली नाम रविंद्र सिंह है। उनका पहला पॉपुलर गाना ‘कह लेन दे’ रिलीज होते ही दिलों पर छा गया था, तब से लेकर आजतक काका ने अपने फैंस के बीच एक अलग ही जगह बना ली हैं।उसके बाद से ही काका का हर एक गाना सुपरहिट हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काका के पिता एक राजमिस्त्री के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने कई सिंगिंग कॉन्पीटिशन में हिस्सा लिया। गाने के साथ-साथ वह एक गीतकार भी हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article