Baatein Dil Se Podcast: भारत के बड़े मीडिया घरानों में से एक टाइम्स नेटवर्क अब पॉडकास्ट की दुनिया में भी एंट्री कर चुका है। इस नई शुरुआत के तहत 'बातें दिल से' (Baatein Dil Se) नाम का एक खास पॉडकास्ट लॉन्च किया गया है। इस पॉडकास्ट की मेजबानी टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ और अनुभवी पत्रकार नाविका कुमार (Navika Kumar) कर रही हैं। 'बातें दिल से' का पहला एपिसोड रिलीज हो गया है। पहले एपिसोड में सूफी गायक सतिंदर सरताज (Satinder Sartaaj) मेहमान के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सतिंदर सरताज कई सवालों के जवाब दिए, जिनका फैंस को इंतजार था। इस दौरान सतिंदर सरताज ने फिल्म धुरंधर 2 के गाने से जुड़ी स्टोरी बताई। (ये भी पढ़ें: नाविका कुमार लेकर आईं नया पॉडकास्ट 'Baatein Dil Se', तीखे सवालों से दिल छू लेने वाली बातचीत तक का सफर)

सतिंदर सरताज ने पॉडकास्ट में खोले कई बड़े राज (Image Source: Times Now Youtube)
12 मिनट में रिकॉर्ड हुआ था गाना
एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से चर्चा में गई है। इसकी वजह पॉडकास्ट बातें दिल से का पहला एपिसोड है। इस पॉडकास्ट के दौरान सतिंदर सरताज ने फिल्म धुरंधर 2 के फेमस गाने 'जाइए सजना' से जुड़ा एक बड़ा राज खोला। सतिंदर सरताज ने बताया की उन्होंने फिल्म धुरंधर 2 के इस गाने को महज 12 मिनट में ही रिकॉर्ड कर लिया था। इस दौरान सतिंदर सरताज ये भी खुलासा किया है। उनका यामी गौतम से खास रिश्ता है, क्योंकि पहली बार उन्हें जो मौका मिला था, वो एक्ट्रेस के पिता की वजह से मिला था। (ये भी पढ़ें: Baatein Dil Se Podcast: '1 4 3' नंबर से है सतिंदर सरताज का गहरा कनेक्शन, बताया पूरा किस्सा)
यहां देखें वीडियो
इस नंबर से है खास कनेक्शन
दिग्गज पत्रकार और टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ 'बातें दिल से' पॉडकास्ट में सतिंदर सरताज ने बताया कि उन्हें '1 4 3' नंबर क्यों पसंद है। सतिंदर सरताज ने कहा कि वो 2007 तक यूनिवर्सिटी कैंपस में रहे थे और एक ही कमरे में उन्होंने 8 साल बिताए थे, जिसका नंबर '1 4 3' था। तभी से यह नंबर सतिंदर सरताज के लिए काफी खास है। सतिंदर सरताज ने अपनी गाड़ियों के नंबर भी 0143 ही रखे हैं। बातें दिल से' पॉडकास्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
