Baatein Dil Se Podcast: इंडिया के लीडिंग ब्रॉडकास्ट नेटवर्क्स में से एक टाइम्स नेटवर्क ने 'बातें दिल से' के लॉन्च के साथ नए पॉडकास्ट के अपने अपनी शुरुआत कर दी है। दिग्गज पत्रकार और टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ 'बातें दिल से' पॉडकास्ट में सबसे पहले मेहमान भारतीय गायक, गीतकार, कवि और अभिनेता सतिंदर सरताज ने शिरकत की। इस दौरान सतिंदर सरताज ने कई ऐसे खुलासे किए, जिनके बारे में उनके फैन्स अभी तक अनजान हैं। नविका कुमार के साथ बात करते हुए सतिंदर ने बताया कि उन्हें '1 4 3' नंबर क्यों पसंद है। उन्होंने बताया कि वो 2007 तक यूनिवर्सिटी कैंपस में रहे थे और एक कमरे में उन्होंने 8 साल बिताए थे, जिसका नंबर '1 4 3' था। तभी से यह नंबर सतिंदर सरताज के दिल के करीब है। उन्होंने अपनी गाड़ियों के नंबर भी 0143 ही रखे हैं। इसके अलावा सतिंदर ने अपनी जिंदगी से जुड़े भी कई खुलासे किए। आइए देखें ये पूरा इंटरव्यू...