एंटरटेनमेंट

Sobhita Dhulipala संग डिनर डेट पर दिखे Naga Chaitanya, लंदन से LEAK हुई फोटो

Naga Chaitanya went on dinner with Sobhita Dhulipala: साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य ने कुछ दिनों पहले ही सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लिया है। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लेने के बाद नागा चैतन्य तुरंत ही शोभिता धूलिपाला को डेट करने लगे। हाल में ये दोनों लंदन में एक डिनर डेट के दौरान देखे गए। इनकी लीक फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।

Image

Sobhita Dhulipala संग डिनर डेट पर दिखे Naga Chaitanya, लंदन से LEAK हुई फोटो

Naga Chaitanya went on dinner with Sobhita Dhulipala: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार नागा चैतन्य इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। नागा चैतन्य का नाम पिछले काफी दिनोों से अदाकारा शोभिता धूलिपाला के साथ जुड़ रहा है। शोभिता धूलिपाला इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकाराओं में से एक हैं, जिनकी अदाओं पर नागा चैतन्य फिदा हो चले हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन अभी तक इन्होंने डेटिंग की खबरों पर जुबान नहीं खोली है। लेटेस्ट खबरों की मानें तो नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला लंदन गए थे, जहां से सामने आई इनकी डिनर डेट की फोटो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है।

इंटरनेट पर स्टार शेफ सुरेंद्र मोहन ने शोभिता और नागा की एक तस्वीर शेयर की है। ये दोनों कलाकार लंदन के एक फेमस रेस्तरां में डिनर करने के लिए पहुंचे थे, जहां सुरेंद्र ने इनकी तस्वीर ली थी। नागा और शोभिता की तस्वीर शेयर करते हुए सुरेंद्र ने लिखा, 'मेरा सौभाग्य रहा कि नागा चैतन्य हमारे रेस्तरां में खाना खाने के लिए आए। हमें यह जानकर खुशी मिली कि उन्हें हमारा खाना पसंद आया। हमें उम्मीद है कि नागा दोबारा हमारे यहां जरूर आएंगे।' शेफ सुरेन्द्र द्वारा शेयर की गई तस्वीर में शोभिता और नागा साथ देखे जा सकते हैं।

बताते चलें कि नागा चैतन्य ने कुछ दिनों पहले ही साउथ अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लिया है। सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक का ऐलान करके लोगों को चौंका दिया था। सामंथा रुथ प्रभु से अलग होने के कुछ समय के बाद ही नागा का नाम शोभिता के साथ जुड़ने लगा। इन दोनों की डेटिंग की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर आम हैं। लंदन से सामने आई इनकी इस फोटो ने लोगों को भरोसा करने को मजबूर कर दिया है कि ये दोनों डेट कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article