एंटरटेनमेंट

Movies This Week: Bhoot Police, Mili और Double XL में होगी जोरदार भिड़ंत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 03:59 PM IST

Movies This Week: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री इस हफ्ते तीन-तीन फिल्में एक साथ रिलीज करेगी। जहां कैटरीना कैफ भूतनी बनकर लोगों को डराने की कोशिश करेंगी तो वहीं जाह्नवी कपूर की मिली दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगी। इन दोनों फिल्मों के साथ-साथ सिनेमाघरों में सोनाक्षी सिन्हा की डबल एक्सएल भी रिलीज होगी, जो कॉमेडी के तड़के के साथ लोगों को खास मैसेज देगी।

Image

Phone Bhoot

Movies This Week: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए नवम्बर महीने का पहला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। इस वीकेंड तीन-तीन फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी, जिनमें दर्शकों को तगड़ी भिड़ंत देखने को मिलेगी। जहां एक तरफ कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी नई फिल्म फोन भूत (Phone Bhoot) लेकर आ रहे हैं तो वहीं जाह्नवी कपूर की मिली (Mili) भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इन दोनों फिल्मों के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा की डबल एक्सएल (Double XL) भी दर्शकों को गुदगुदाने की कोशिश करेगी। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हों और तीनों ही फिल्में महिला प्रधान हों। आइए आपको इन तीनों फिल्मों के बारे में जानकारी देते हैं...

फोन भूत (Phone Bhoot)

बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) काफी लम्बे समय के बाद दर्शकों को गुदगुदाने के लिए आ रही हैं। कैटरीना कैफ फोन भूत के साथ दर्शकों को हंसाने की कोशिश करेंगी। कैटरीना के साथ फोन भूत में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी दिखाई देंगे। ये तीनों कलाकार मिलकर फोन भूत का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में बहुत बज देखने को नहीं मिल रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि भूत पुलिस का बिजनेस पब्लिक माउथ पर डिपेंड करेगा।

मिली (Mili)

बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) डेब्यू के बाद से ही अलग तरह के विषय लेकर दर्शकों के सामने आ रही हैं। वो लगातार एक्सपेरिमेंट कर रही हैं और मिली इसी सिलसिले को आगे बढ़ाती है। फिल्म मिली जाह्नवी कपूर के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है क्योंकि इसका पूरा भार वो अपने कंधों पर उठा रही हैं। अगर मिली दर्शकों के दिलों को भाती है तो जाह्नवी कपूर नई जनरेशन की सबसे सफल अदाकारा बन जाएंगी। फिल्म मिली का ट्रेलर दर्शकों को चौंकाने में कामयाब रहा है।

डबल एक्सएल (Double XL)

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की अपकमिंग फिल्म डबल एक्सएल इस वीकेंड रिलीज होने वाली सबसे अलग मूवी है। इस फिल्म में सोनाक्षी और हुमा दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ खास मैसेज देती नजर आएंगी। फिल्म दो मोटी महिलाओं के आसपास घूमती दिखाई देगी, जिन्हें लोग उनके बढ़े वजन की वजह से ट्रोल करते हैं। ये दोनों महिलाएं कैसे ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देती हैं और लोगों को बताती हैं कि उनके और सफलता के बीच में कोई नहीं आ सकता है, यह फिल्म डबल एक्सएल में देखने को मिलेगा।

आप इस वीकेंड किस फिल्म का टिकिट सबसे पहले खरीदेंगे, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article