O' Romeo Review: रोमियो नहीं जूलियट है विशाल भारद्वाज की मूवी की जान, शाहिद से ज्यादा अच्छी लगीं तृप्ति

Shahid Kapoor Film O' Romeo Review: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फिल्म 'ओ रोमियो' (O'Romeo) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। अगर आप इस मूवी को देखने की सोच रहे हैं तो हमारे इस रिव्यू को जरूर पढ़े।

Kumar SarashAuthored by: Kumar SarashUpdated Feb 13 2026, 19:46 IST

O'Romeo

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.0

o romeo triptii dimri looks better than shahid kapoor

pic credit- O'Romeo film

O' Romeo Review: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। जब फिल्म का ट्रेलर आउट था तब से ही लोग फिल्म को देखने के लिए बेताब थे। रिलीज होने के साथ ही ये फिल्म चर्चा का विषय बन गई है। किसी को मूवी के टाइटल ने अट्रैक्ट किया तो किसी का ध्यान फिल्म की स्टार कास्ट ने खींचा। लेकिन अगर आपको फिल्म की कहानी जाननी है तो मूवी को देखनी पड़ेगी। हालांकि फिल्म का मजा लेने से पहले आप हमारे इस रिव्यू को पढ़ सकते हैं।

विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो की कहानी

विशाल भारद्वाज ने शेक्सपियर की कहानी को भारतीय अंदाज में पेश किया है। उनकी नई फिल्म 'ओ रोमियो' रोमियो-जूलियट की कहानी पर आधारित है, लेकिन इसमें गैंगस्टर और बदले का तड़का है। फिल्म 2 घंटे 58 मिनट लंबी है और 1995 के मुंबई को दिखाती है। शाहिद कपूर हुसैन उस्तारा का रोल निभा रहे हैं। वो एक ऐसा गैंगस्टर जो रेजर से लोगों को काटता है। वह नाना पाटेकर के संरक्षण में रहता है और अपनी दादी (फरीदा जलाल) के साथ नाव पर रहता है। उसकी जिंदगी तब बदलती है जब वह अफशान (तृप्ति डिमरी) से मिलता है। अफशान विधवा है और वो उसके पति मेहबूब (विक्रांत मैसी) की हत्या के लिए जलाल (अविनाश तिवारी) से बदला लेना चाहती है। हुसैन उस्तारा उसकी मासूमियत से प्यार कर बैठता है। उनकी लव स्टोरी खून और कुर्बानी से लिखी गई है।फिल्म की असली ताकत लव स्टोरी, एक्शन और गोर है। क्या अफशान और उस्तारा की लव स्टोरी पूरी हो पाएगी या अफशान अपने पति का बदला ले पाएगी ये तो आपको मूवी देखने के बाद ही पता चलेगा।