Marco Movie Review: एक्शन और हिंसा की तबाही लेकर आई फिल्म, उन्नी मुकुंदन का एक्टिंग ने किया कमाल

Madhav SharmaAuthored by: Madhav SharmaUpdated Dec 22 2024, 17:50 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.5

Thriller,Action
Release Date

Dec 20, 2024

Duration

2 hr 24 mins

marco​ movie review in hindi this film is a full doze of action and violence

Marco Movie Review in Hindi

Marco Movie Review: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दक्षिण भारत की फिल्मो का जलवा है। पुष्पा 2 ने सिनेमाघरों में अपनी रफ्तार अब भी पकड़ी हुई है इसी बीच एक बड़ी मलयालम फिल्म मारको क्रिस्मस वीकेंड पर रिलीज हुई है। जब से इसका टीज़र आउट हुआ था तब से इसकी बहुत चर्चा थी। फिल्म जब सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है तो आइए हम भारतीय सिनेमा की सबसे हिंसात्मक फिल्म का रिव्यु करते हैं।

कहानी

यह फिल्म क्रिमिनल्स की अंदरूनी राजनीति और गैंगवार की कहानी है, जो बहुत एक्साइटेड है और एक भव्य शैली में शूट की गई है। बात करते हैं मारको की, मुख्य गैंगस्टर का गोद लिया सबसे प्यारा लड़का है। वह बहुत बेबाक और बेखौफ है, हिंसा करता है। वह अपने सबसे प्यारे लड़के को बहुत चाहता है जो अंधा है। गैंगवार जब शुरू होता है तो थमने का नाम नहीं लेता है उसके बाद मारको की एंट्री होती है। मारको के लिए दुश्मन गैंग के गुंडे खूब साज़िश रचते हैं, विक्टर की प्रेमिका को लेकर भरम पैदा किए जाते हैं मगर मारको को अपने अंधे भाई के साथ हुई बुरी घटना का बदला लेना है।