EK Din Review: आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ की लोकप्रिय एक्ट्रेस साई पल्लवी की फिल्म एक दिन आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई थी और दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। अगर आप भी इस वीकेंड जुनैद खान और साई पल्लवी की इस रोमांटिक फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो थिएटर जाने से पहले हमारा रिव्यू जरूर पढ़ लें।
जुनैद खान-साई पल्लवी की मूवी का रिव्यू (pic credit-times now navbharat)
EK Din Review: फिल्म एक दिन (EK Din) की स्पेशल स्क्रीनिंग में आमिर खान (Aamir Khan) भावुक होकर रो पड़े थे। अपने बेटे जुनैद खान की एक्टिंग देखकर उनका यह इमोशनल होना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। इससे कई लोगों के मन में सवाल उठा कि क्या फिल्म एक दिन इतनी शानदार है, या फिर आमिर खान सिर्फ फिल्म को प्रमोट करने के लिए यह सब कर रहे हैं?ट्रेलर रिलीज होने के बाद भी जुनैद खान और साई पल्लवी की जोड़ी को लेकर काफी उत्सुकता देखी गई। अगर आप भी इस वीकेंड एक दिन देखने का प्लान बना रहे हैं, तो थिएटर जाने से पहले हमारा रिव्यू जरूर पढ़ लें। (ये भी पढ़ें-Ek Din की शुरुआत करेगी निराश, मुश्किल है पहले दिन 1cr कमाना)
फिल्म एक दिन दिनेश कुमार श्रीवास्तव नाम के एक शर्मीले युवक की कहानी है, जो एक आईटी कंपनी में काम करता है। दिनेश चुपचाप मीरा नाम की एक जिंदादिल लड़की से प्यार करता है, लेकिन कभी उससे बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। वह दूर से ही उसे देखकर खुश रहता है। एक दिन हिम्मत करके वह मीरा को कॉफी के लिए पूछने जाता है, लेकिन ठीक उसी समय मीरा अपने बॉस नकुल की केबिन में चली जाती है। नकुल अपनी पत्नी से तलाक की बात कर काफी परेशान है। मीरा उसे संभालती है और दोनों साथ लंच पर चले जाते हैं। दिनेश वहीं मुंह ताकता रह जाता है। फिर नकुल अपनी टीम को बताता है कि इस साल सबने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए पूरा ऑफिस जापान घूमने जा रहा है। लेकिन जापान पहुंचने के बाद कुछ ऐसा होता है कि दिनेश और मीरा की पूरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है। बाकी कहानी जानने के लिए आपको फिल्म एक दिन थिएटर में जाकर जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म एक दिन में साई पल्लवी और जुनैद खान की जोड़ी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कई लोग कह रहे हैं कि रब ने तो जोड़ी बना दी, लेकिन फिल्म में ये जोड़ी क्यों नहीं बन पाई। आमिर खान जो स्क्रीनिंग के दौरान भावुक होकर रो पड़े थे, अब पता चल गया उन्होंने ऐसा क्यों किया....साउथ की दमदार एक्ट्रेस साई पल्लवी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए एक दिन साइन की थी। साउथ में वो मरी हुई फिल्म में भी जान फूंक देने का जादू रखती हैं, लेकिन इस फिल्म में वो अपनी वो जादुई छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाईं। उन्होंने फिल्म को बचाने की पूरी कोशिश की, मगर वो कोशिश भी पर्याप्त नहीं रही।दूसरी तरफ जुनैद खान की बात करें तो उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है। एक्टर के रूप में उन्हें अभी बहुत मेहनत और सुधार की जरूरत है। (ये भी पढ़ें-Exclusive: जुनैद खान संग Ek Din करने से डर रही थीं Sai Pallavi? डायरेक्टर सुनील पांडे ने बताया सच)
फिल्म 'एक दिन' की कहानी काफी कमजोर और घिसी-पिटी महसूस होती है। फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी जुनैद और साई पल्लवी के बीच केमिस्ट्री का अभाव है। मूवी में आप कही भी कहानी से खुद को कनेक्ट नहीं कर पाएंगे। एक दिन को देखकर ऐसा लगता है कि इस मूवी में जापान को ही प्रमोट किया जा रहा है। कई जगह पर फिल्म बैलगाड़ी से भी ज्यादा स्लू हो जाती है। फिल्म के डायरेक्टर सुनील पांडे है। बतौर डायरेक्टर उनकी ये पहली मूवी है। सुनील जो करना चाहते थे वो पर्दे पर दिख नहीं पाया। मूवी में गाने भी कुछ खास नहीं है। हालांकि अरिजीत सिंह का एक गाना है, जो अच्छा लगता है।
स्पाई, एक्शन और हॉरर कॉमेडी फिल्मों को देखकर आप थक गए है और अगर आप साई पल्लवी के फैन है तो भी आप एक दिन देख सकते हैं। टाइम्स नाव नवभारत ने इस मूवी को 2 स्टार दिए हैं।