आमिर खान के साहबजादे जुनैद खान बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक उनकी दो फिल्में महाराज और लवयापा रिलीज हुई हैं, जिनको सामान्य रिस्पॉन्स ही मिला है। जुनैद खान की तीसरी फिल्म एक दिन कुछ ही घंटों में सिनेमाघरों में होगी, जिसमें वो साई पल्लवी के साथ दिखाई देंगे। अगर इनसाइड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म एक दिन को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिलने वाला है क्योंकि दर्शकों में इसको लेकर दर्शकों में बिल्कुल भी उत्साह नहीं दिख रहा है। एक दिन के दो ट्रेलर अब तक रिलीज हो चुके हैं, जिनमें से किसी को भी अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। (ये भी पढ़ें: 76 साल की उम्र में Nana Patekar ने किया ऐसा काम, लोग कर रहे है तारीफ)
ओपनिंग-डे पर 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी 'Ek Din'
जुनैद खान और साई पल्लवी की अपकमिंग मूवी एक दिन को लेकर सामने आई ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि ये मूवी पहले दिन 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। फिल्म एक दिन की एडवांस बुकिंग काफी समय पहले शुरू हो चुकी थी लेकिन फिर भी इसके टिकिट नहीं बिक रहे हैं। मूवी की टारगेट ऑडियंस यंगस्टर्स हैं, जो इसे देखने के लिए बिल्कुल उत्साहित नहीं हैं। (ये भी पढ़ें: 'वो मेरे लिए रोई...' Manisha Rani से शादी करने के लिए तड़पे Sidharth Bhardwaj, जाहिर किया प्यार)
'Ek Din' से होगी 'Raja Shivaji' की टक्कर
जुनैद खान और साई पल्लवी की एक दिन की सीधी टक्कर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की राजा शिवाजी से है। राजा शिवाजी मराठी भाषा में बनी छत्रपति शिवाजी पर आधारित मूवी है, जिसको लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। राजा शिवाजी के अब तक 60 हजार से ज्यादा टिकिट बिक चुके हैं और माना जा रहा है कि ये 10-15 करोड़ रुपये के बीच की ओपनिंग लेगी। इसके दूसरी तरफ जुनैद खान की एक दिन की एडवांस बुकिंग पूरी तरह से ठंडी पड़ी है।
क्या Ek Din के साथ खत्म हो जाएगा Junaid Khan का करियर
एक दिन को दर्शकों से जैसा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है, उसके बाद एक बड़ा सवाल ये खड़ा हो गया है कि क्या इसके बाद जुनैद खान का करियर पूरी तरह से तबाह हो जाएगा? जुनैद की महाराज को तो अच्छा रिस्पॉन्स मिला था लेकिन लवयापा बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। इसके बाद अब उनकी एक दिन की शुरुआत भी ठंडी होती दिखाई दे रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि आने वाले दिनों में जुनैद खान का करियर किस दिशा में आगे बढ़ेगा।
