Velle Movie Review : फैम‍िली एंटरटेनर है फ‍िल्‍म वेल्‍ले, वीकएंड पर हंसी की डोज के ल‍िए देखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2021, 08:20 AM IST

Velle Movie Review in hindi : करण देओल की दूसरी फ‍िल्‍म है वेल्‍ले ज‍िसे देवेन मुंजल ने डायरेक्‍ट क‍िया है। फ‍िल्‍म एक फैमिली एंटरटेनर है। पढ़ें इसका र‍िव्‍यू।

Velle Movie Review : फैम‍िली एंटरटेनर है फ‍िल्‍म वेल्‍ले, वीकएंड पर हंसी की डोज के ल‍िए देखें

Velle Movie Review : अपनी पहली फिल्म पल पल दिल के पास में रोमांस करने के बाद सनी देओल के बेटे करण देओल ने अब कॉमेडी में हाथ आजमाया है। वैसे देओल फैम‍िली इससे पहले भी कॉमेडी का रंग दर्शकों को द‍िखा चुकी है और करण ने भी इसमें न‍िराश नहीं क‍िया है। कॉमेडी में करण देओल की नैचुरल कॉमिक टाइमिंग नजर आई है। 

इस फिल्म की कहानी करण के चाचा अभय देओल से शुरू होती है जो एक फिल्ममेकर हैं और जो चर्चित अभिनेत्री रोहिणी (मौनी रॉय) के पास बड़ी मशक्कत करने के बाद अपनी फिल्म की कहानी लेकर पहुंचते हैं। अभय अपना नरेशन शुरू करते है और फिल्म भी आगे बढ़ती है। इसी के साथ तीन पक्के दोस्तों राहुल (करण देओल ), रैंबो (सावंत सिंह प्रेमी), और राजू (विशेष तिवारी) की कहानी शुरू होती है जो अपने असल जीवन में पढ़ाई में पीछे हैं और हमेशा मस्ती करते रहते हैं।
 
एक दिन इन तीनों दोस्तो की गैंग का नाम R3 हैं। वे स्कूल के प्रिंसिपल की लड़की रिया (अन्या) से आपस में दोस्ती कर लेते हैं और अपनी गैंग नाम R4 रख लेते हैं। रिया एक डांसर हैं और एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती हैं, लेकिन उसके पापा इसके ख‍िलाफ हैं। इस पर रिया अपने दोस्तों के साथ अपनी किडनैपिंग का प्लान बनाती हैं ताकि वे अपने बाप से फिरौती के  पैसे लेकर भाग सके और डांस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकें। R3 गैंग इस काम को अंजाम देने में कामयाब रहता है लेकिन इसी समय दूसरे किडनैपर्स रिया को किडनैप कर लेते हैं जिसके पास फिरौती का पैसा है। 

बता दें क‍ि वेल्‍ले दरअसल तेलुगु फिल्म ब्रोचेवरेवरुरा का ऑफ‍िश‍ियल रीमेक है और डायरेक्टर देवेन मुंजल ने इसे ह‍िंदी में अच्‍छी तरह ढाला है। फिल्म का स्क्रीनप्ले और सिनेमेटोग्राफी इंप्रेसिव है और देवेन ने फिल्म की कास्टिंग भी अच्‍छी की है। हां, मेकर्स ने अभय देओल का रोल सीमित रखा है जो अखरता है। अगर उनका रोल फिल्म में थोड़ा और ज्यादा होता तो यह फिल्म और भी मजेदार बन जाती। करण देओल का काम अच्‍छा है और वह इस जोनर को और एक्‍सप्‍लोर कर सकते हैं। 

End of Article