Television Actresses Payment: टीवी इंडस्ट्री में अक्सर ये सुनने को मिलता है कि जो लोग 40 के पार हो गए हैं अब उन्हें काम नहीं मिलेगा। लेकिन ये झूठ भी है, क्योंकि आज के समय में बड़ी उम्र के एक्टर ही लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। जिसके कारण उन्हें काफी काम मिल रहा है। इसी के साथ उनकी कमाई भी यगंस्टर्स से काफी ज्यादा है। रुपाली गांगुली से लेकर श्वेता तिवारी तक 40 की उम्र होने बावजूद आज तक ये सभी एक्ट्रेसेस टेलेविजन की दुनिया में छाई हुई हैं।
रूपाली गांगुली
आप सबकी अनुपमा यानि रूपाली गांगुली इस शो के लिए काफी मोटी रकम ले रही हैं। मिली जानकरी के अनुसार, वो इस शो में एक दिन की एक्टिंग का लगभग 4 लाख रूपये चार्ज करती हैं। उनकी ये फीस उनकी काबिलियत के कारण है।
साक्षी तंवर
टीवी की दुनिया से गायब रहने वाली साक्षी तंवर भी अपने एक शो के लिए अच्छा पैसा चार्ज करती थीं। वो एक दिन का 2 लाख रूपये लिया करती थीं। लेकिन अब शो कम करती हैं।
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी जो बहुत समय पहले टीवी छोड़ चुकी थीं। अब उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में फिर से वापसी की है। वो इस समय सोनी टीवी के शो में बतौर लीड रोल नजर आ रही हैं। जिसके लिए वो एक दिन का एक लाख रूपये चार्ज कर रही हैं।
लता सभरवाल
स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्टर लता सभरवाल की उम्र 40 के पार हो गई है। लेकिन फिर भी वो लोगों को काफी पसंद आती है। जिसके कारण आज भी वो इस शो में बनी हुई है। आपको बता दें कि, वो इस शो से एक दिन का दो लाख रूपये ले रही हैं।
उम्र कोई भी हो अगर काम अच्छा है तो आपकी कमाई भी अच्छी रहेगी। इन एक्ट्रेस ने अपने काम के दम पर पैसा कमाया है। लेकिन इसी के साथ लोगों का दिल भी जीता है।
