एंटरटेनमेंट

40 पार होने के बाद भी जवान लगती हैं Malaika Arora से लेकर Shilpa Shetty समेत ये एक्ट्रेसेस

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 01:25 PM IST

योग, जिम और सही खान पान एक ऐसी चीज है, जिसकी मदद से ज्यादा उम्र के लोग भी कम उम्र के नजर आ सकते हैं। इस मामले में बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों का जवाब नहीं, जो 40 पार हो जाने के बावजूद 30 साल की लगती हैं। उनका फिटनेस हर किसी के लिए इंस्पिरेशन का काम करता है।

Image

Bollywood Actresses

KEY HIGHLIGHTS
  • उम्र को रोक लिया है बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने
  • सबसे ट्रेंड में हैं मलाइका अरोड़ा
  • अपनी फिटनेस के लिए फेमस हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं
  • Ageless Beauties of Bollywood: अब वो वक्त बीत चुका है जब किसी को देखते ही उसके उम्र का अंदाजा लगा लिया जाए। आज के समय में खासकर बॉलीवुड और टीवी हसिनाओं ने इस बात को साबित कर दिया है कि उनके लिए एज इज जस्ट अ नम्बर है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी उम्र 40 पार हो चुकी है, लेकिन वो 25 साल की लड़कियों से भी ज्यादा जवां और खूबसूरत दिखती हैं। फैशन और स्टाइल के मामले में भी ये फैशन ट्रेंड सेट करने का काम करती हैं। आइए जानते हैं 40 पार उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो इंडस्ट्री की फैशनिस्टा के तौर पर जानी जाती हैं।

    मलाइका अरोड़ा

    49 साल की मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए हमेशा लाइम लाइट में रहती हैं। उनकी खूबसूरती अच्छे-अच्छों को दीवाना बनाने का काम करती है। लड़कों की बात तो दूर, लड़कियां भी उनकी खूबसूरती और फिटनेस की कायल हैं। मलाइका के स्टाइल स्टेटमेंट और फैशन एक्सपेरिमेंट को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि फैशन के मामले में उन्हें कम्पीट करना आसान नहीं। कर्वी फिगर की मालकिन मलाइका खुद को फिट बनाए रखने के लिए जिम और योगा के साथ-साथ खानपान का भी काफी खास ध्यान रखती हैं।

    शिल्पा शेट्टी

    यूं तो शिल्पा शेट्टी की उम्र 46 साल हो गई है, लेकिन उनकी फिटनेस और खूबसूरती भी यंग जनरेशन की एक्ट्रेसेस के लिए सबक देने का काम करती है। शुरुआत से लेकर अब तक शिल्पा अपने फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करती रही हैं। उनकी जवां खूबसूरती का ही कमाल है कि उनके ऊपर हर तरह का आउटफिट कमाल का लगता है। मलाइका की तरह शिल्पा भी खुद फिट और खूबसूरत बनाए रखने के लिए जिम और योग के साथ-साथ खान-पान का खास ध्यान रखती हैं और लोगों को भी इसके लिए इंस्पायर करने का काम करती हैं।

    श्वेता तिवारी

    फिल्मों और सीरियलों से ज्यादा अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए फेमस श्वेता तिवारी के फिटनेस का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनकी उम्र 41 पार हो चुकी है, लेकिन फैंस उनकी तुलना उनकी जवां बेटी पलक तिवारी तक से कर जाते हैं। उनकी खूबसूरती का आलम ये है कि आज भी यंग जनरेशन की अभिनेत्रियों से कम नहीं है उनकी फैन फॉलोइंग। सोशल मीडिया पर आए दिन श्वेता की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। खुद को फिट और जवां बनाए रखने के लिए श्वेता तिवारी भी जमकर मेहनत करती हैं।

    तब्बू

    बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस तब्बू की उम्र 50 साल से ज्यादा हो चुकी है, लेकिन आज भी वो यंग अभिनेत्रियों को मात देने का काम करती हैं। वो अपनी शानदार एक्टिंग के लिए तो जानी ही जाती हैं, लेकिन वो अपने हॉट लुक के लिए भी काफी फेमस हैं। खुद को फिट बनाए रखने के लिए तब्बू भी योग का सहारा लेती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर योग करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस का भर भर के रिस्पॉन्स आता है।

    रेखा

    फिटनेस, खूबसूरती और फैशन सेंस के मामले में एवरग्रीन रेखा का नाम सबसे टॉप पर आता है। उम्र के इस पड़ाव पर भी रेखा जितनी खूबसूरत और फिट नजर आती हैं उनका क्या ही कहना। यंग जनरेशन के सभी लोगों के लिए वो इंस्पिरेशन का काम करती हैं। रेखा भी खुद को फिट और खूबसूरत बनाए रखने के लिए रोजाना योग करती हैं। उनका मानना है कि योग इंसान को शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनाए रखता है, जो उनकी पर्सनालिटी में छलकता भी है।

    टाइम्स नाउ नवभारत
    टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

    अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

    और पढ़ें
    End of Article