बॉलीवुड

Vicky- Katrina: अवॉर्ड फंक्शन में विक्की और कैटरीना की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, यूजर्स बोले- हाय मरजावां

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 14, 2022, 12:59 PM IST

Vicky Kaushal and Katrina Kaif: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का क्यूट रोमांटिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये अवॉर्ड फंक्शन के रेड कार्पेट का वीडियो है। दोनों की क्यूट बॉन्डिंग देख फैंस का पिघला दिल। कपल को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं।

Image

vicky kaushal and katrina kaif

Vicky kaushal and Katrina Kaif Video: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक है। दोनों ने 9 दिसंबर को अपनी फर्स्ट वेडिंग एनीवर्सरी सेलिब्रेट की हैं। कैटरीना ने पहली वेडिंग एनीवर्सरी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। कपल हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के रेड कार्पेट पर साथ में नजर आया। लेकिन विक्की ने अपनी पत्नी के साथ नहीं, बल्कि गोविंदा नाम मेरा की को- स्टार कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ फोटो क्लिक करवाई। कैटरीना और विक्की (Vicky- Katrina) का का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक - दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विक्की ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। जबकि कैटरीना कैफ सिल्वर कलर के शिमरी गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में दोनों एक- दूसरे को गले लगाते हुए नजर आए। इस दौरान विक्की ने कैटरीना का हाथ पकड़ा था। कपल ने एक- दूसरे को गुडबाय कहा। वीडियो में कैटरीना ब्लश करते हुए नजर आईं।

विक्की- कैटरीना का रोमांटिक वीडियो वायरल

विक्की कियारा आडवाणी को भीड़ से बचाते हुए दिखाई दिए। कियारा को गोल्डन ब्यूटी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। विक्की को ऑइकन ऑफ द ईयर और कैटरीना कैफ को उनके कॉस्मेटिक ब्रांड के लिए ब्यूटी एंटरप्रेन्योर का अवॉर्ड मिला।

विक्की और कियारा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गोविंदा नाम मेरा के प्रमोशन में बिजी है। ये फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर 16 दिसबंर को रिलीज होगी। फिल्म में विक्की कियारा के साथ भूमि पेडनेकर भी लीड रोल में है। ये एक कॉमेडी सस्पेंस फिल्म है। इस फिल्म को शशांक खैतान ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा विक्की मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर में नजर आएंगे। विक्की के पास कई सारी फिल्में पाइपलाइन में हैं। वहीं, कैटरीना सलमान खान के साथ टाइगर 3 और विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस में नजर आएंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article