हरियाणवी

Sapna Choudhary ने की इस फिल्म की जमकर तारीफ, फैंस से कहा- अच्छे सिनेमा का समर्थन करते हैं .....

Sapna Choudhary Praises Hukus-Bukus: सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म हुकुस बुकुस का ट्रेलर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि - मैं आप सभी से कुछ बहुत ही रोमांचक बातें साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हूँ!

Image

Sapna Choudhary Praises Hukus-Bukus

Sapna Choudhary Praises Hukus-Bukus : हरियाणा की शान कही जाने वाली सपना चौधरी( Sapna Choudhary) अपने लेटेस्ट गानों से फैंस के बीच छाई रहती है। कातिल अदाओं से जादू चलाने वाली एक्ट्रेस के हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे भारत में फैंस हैं। हाल ही में डांसर ने अपने फैंस से एक गुहार लगाई है। इस बार उन्होंने अपने गाने के लिए नहीं बल्कि एक फिल्म के लिए फैंस से अपने दिल की बात कही है। उन्होंने अपकमिंग फिल्म हुकुस बुकुस( Hukus Bukus) को सपोर्ट करते हुए यह लिखा

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म हुकुस बुकुस का ट्रेलर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि - मैं आप सभी से कुछ बहुत ही रोमांचक बातें साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हूँ! मैंने हाल ही में आने वाली फिल्म का ट्रेलर देखा है और मैं केवल इतना कहना चाहती हूँ, यह सचमुच अद्भुत है! यह फिल्म वाद-विवाद से भरी है, भावनाओं से भरी है और आपको हैरान कर देने वाली घटनाओं से भरी है। कहानी का जादू, कलाकारों की प्रतिभा और प्रत्येक फ्रेम में भरा हुआ हर्ष हर दिल और आत्मा को छू जाता है। मैं इस फिल्म में जो मेहनत और रचनात्मकता देखी है, उसे देखकर बहुत प्रभावित हूँ।

मैं अपने सभी प्रशंसकों से अनुरोध करती हूँ कि इस फिल्म के ट्रेलर को जरूर देखें। मुझे विश्वास है, आप इसे मिस नहीं करना चाहेंगे! चलिए, एक साथ अच्छे सिनेमा का समर्थन करते हैं और इस फिल्म को एक बड़ी सफलता बनाते हैं।

बता दें कि हुकुस बुकुस फिल्म में अरुण गोविल( Arun Govil) और दर्शील सफारी अहम किरदार में है। कश्मीर प्रष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म धर्म और खेल की लड़ाई को दिखाती है। फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article