हरियाणवी

Sapna Choudhary ने तलाक की अफवाहों के बीच किया बड़ा फैसला, मिटाएंगी पति के नाम का टैटू; बोलीं- रुकावट को हटाना...

Sapna Choudhary Plans To Remove Her Husband Name Tattoo: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने हाल ही में तलाक की अफवाहों के बीच पति के नाम का टैटू हटवाने का फैसला किया है।

Image

सपना चौधरी हटवाएंगी पति के नाम का टैटू, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Sapna Choudhary Plans To Remove Her Husband Veer Sahu Name Tattoo: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने अपने डांस और अंदाज से पूरे भारत में जबरदस्त पहचान बनाई है। सपना चौधरी को आखिरी बार "द 50' शो में देखा गया था, जहां उनके बेबाक अंदाज को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा सपना चौधरी अभी तक कई हिट हरियाणवी सॉन्ग कर चुकी हैं, जिन्होंने धूम मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। लेकिन इन सबसे इतर सपना चौधरी इन दिनों पति वीर साहू संग तलाक की अफवाहों के कारण काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने कर्ली टेल्स संग बातचीत में कहा कि पति वीर साहू के लिए उन्हें वो प्यार महसूस नहीं होता है, लेकिन इसके बाद भी उनकी शादी अच्छी चल रही है। वहीं अब सपना चौधरी ने तलाक की अफवाहों के बीच पति के नाम का टैटू मिटाने की बात भी कही है। यह भी पढ़ें: Mouni Roy के चेहरे से छूमंतर हुआ टूटी शादी का दर्द, बैकलेस गाउन पहन कान्स में दिखाया ग्लैमर

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) से एक इंटरव्यू में सवाल किया गया कि उनकी और वीर साहू की लव मैरिज हुई है, लेकिन उनमें से किसने सबसे पहले प्रपोज किया था। साथ ही सपना चौधरी से उनकी कलाई पर मौजूद पति के नाम के टैटू के बारे में भी पूछा गया। इसपर सपना चौधरी ने कहा, "6 साल हो चुके हैं तो मुझे याद नहीं है।" सपना चौधरी ने टैटू का जिक्र करते हुए कहा कि मैं इसे हटवाने वाली हूं। हरियाणा की डांसिंग क्वीन ने अपने पति के नाम के टैटू पर ये तक बोला कि उन्हें इससे परेशानी होने लगी है। हालांकि सपना चौधरी इसकी वजह जाहिर करने से नहीं कतराईं। यह भी पढ़ें: टूटने की कगार पर पहुंची Sapna Choudhary की शादी, खत्म हुआ पति वीर साहू के लिए प्यार; बोलीं- 'सब धुंधला...'

SAPNA CHOUDHARY (2)

सपना चौधरी ने कराया था पति के नाम का टैटू

    सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने टैटू को लेकर कहा, "अभी मुझे हटवाने हैं ये सारे टैटू। मैंने जैसे फिल्म की तो मुझे बहुत परेशानी हुई। मुंह से ज्यादा टैटू के मेकअप में वक्त लगता है। मुझे आगे और काम करना है, इसलिए मैं ये बता भी रही हूं। क्योंकि पब्लिक का कोई भरोसा नहीं है, टैटू हटते ही कुछ भी छाप देंगे, कुछ भी कह देंगे। इससे पहले आप कुछ बनाओ, मैं आप सभी को साफ शब्दों में बता देना चाहती हूं कि मुझे आगे काम पर, एक्टिंग पर ध्यान देना है। बहुत सारे किरदार प्ले करने होते हैं, जिसमें टैटू रुकावट बनता है, तो मैं इस रुकावट को हटाना चाहती हूं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article