Mouni Roy के चेहरे से छूमंतर हुआ टूटी शादी का दर्द, बैकलेस गाउन पहन कान्स में दिखाया ग्लैमर

Mouni Roy Shows Glamour In Backless Gown: टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली मौनी रॉय ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बैकलेस गाउन में एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आईं।

Authored by: आशना मलिकUpdated May 20 2026, 08:55 IST
मौनी रॉय की तस्वरीें हुईं वायरलImage Credit : Mouni Roy Instagram01 / 07

मौनी रॉय की तस्वरीें हुईं वायरल

Mouni Roy Shows Glamour In Backless Gown: टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली मौनी रॉय ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। मौनी रॉय अपनी निजी जिंदगी में मची हलचल के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। शादी के 4 साल बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक हो गया है। लेकिन तलाक के दर्द को छू मंतर कर अब मौनी रॉय अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में कदम रखा, जहां अपना ग्लैमर दिखाते हुए मौनी रॉय थक नहीं नहीं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह बैकलेस गाउन में एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आईं।

खूबसूरत लगीं मौनी रॉयImage Credit : Mouni Roy Instagram02 / 07

खूबसूरत लगीं मौनी रॉय

मौनी रॉय अपनी लेटेस्ट फोटोज में काफी खूबसूरत लगीं। ब्लू गाउन में मौनी रॉय का अंदाज देखने लायक रहा। एक्ट्रेस ने गाउन में अपना फिगर फ्लॉन्ट करने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी।

बैकलेस गाउन में दिखीं मौनी रॉयImage Credit : Mouni Roy Instagram03 / 07

बैकलेस गाउन में दिखीं मौनी रॉय

मौनी रॉय ने बैकलेस गाउन में अपना ग्लैमरस अंदाज खूब दिखाया। हर एक तस्वीर में मौनी रॉय की खूबसूरती देखने लायक रही। वहीं फोटोज देख कह सकते हैं कि मौनी रॉय पोज देने में माहिर हैं।

कान्स में प्रमोट किया गुजराती कल्चरImage Credit : Mouni Roy Instagram04 / 07

कान्स में प्रमोट किया गुजराती कल्चर

मौनी रॉय ने अपने इस लुक के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में गुजराती संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में बताया कि ये गुजराती पटोला वर्क है, जो बेहद खूबसूरत है।

हर तस्वीर में दिखी अदाImage Credit : Mouni Roy Instagram05 / 07

हर तस्वीर में दिखी अदा

मौनी रॉय अपनी अदाओं के लिए पहले भी काफी चर्चा में रह चुकी हैं। वहीं उनकी इन तस्वीरों में भी अदाएं देखने लायक रहीं। मौनी रॉय की फोटोज देख फैंस भी खूब तारीफें कर रहे हैं।

मौनी रॉय की तारीफों में जुटे स्टार्सImage Credit : Mouni Roy Instagram06 / 07

मौनी रॉय की तारीफों में जुटे स्टार्स

मौनी रॉय की फोटोज देख फैंस ही नहीं, टीवी स्टार्स भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। जहां एकता कपूर ने ढेर सारे हार्ट शेप इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया। वहीं दूसरी ओर आशका गोराडिया ने लिखा, "लव इट।"

मौनी रॉय के जज्बे को किया फैंस ने सलामImage Credit : Mouni Roy Instagram07 / 07

मौनी रॉय के जज्बे को किया फैंस ने सलाम

मौनी रॉय का जज्बा देख फैंस भी उन्हें सलाम कर रहे हैं। टूटी शादी के बाद भी एक्ट्रेस ने अपने करियर से कोई समझौता नहीं किया। ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मौनी रॉय को 'स्ट्रॉन्ग' बताया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!