हरियाणवी

टूटने की कगार पर पहुंची Sapna Choudhary की शादी, खत्म हुआ पति वीर साहू के लिए प्यार; बोलीं- 'सब धुंधला...'

Sapna Choudhary Marriage Trouble: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने पति वीर साहू संग रिश्ते पर बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि सपना और वीर साहू के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

Image

sapna choudhary veer sahu (photo credit- instagram)

Sapna Choudhary Marriage Trouble: हरियाणवी स्टार सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ पर कम ही बात करती हैं। सपना चौधरी ने वीर साहू संग शादी की जानकारी सिर्फ फोटोज शेयर कर दी थी। इतना ही नहीं, सपना दो बेटों की मां हैं, लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को मीडिया लाइमलाइट से पूरी तरह दूर कर रखा है। सपना ने अब तक अपने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन अब सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने शादी और प्यार पर अपनी राय रखी है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सपना चौधरी की शादी मुश्किल में है। उनके और वीर साहू के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। (ये भी पढ़ें: Mouni Roy संग तलाक के बाद Suraj Nambiar ने शेयर किया पहला पोस्ट, फैंस को दिखाया 'लाइफ का बेस्ट पार्ट')

    संकट में सपना चौधरी की शादी

    सपना चौधरी ने हाल ही में कर्ली टेल्स संग खास बातचीत की। इस मौके पर सपना ने शादी पर अपनी राय रखी और बताया कि वह पति के लिए कभी उस तरह का प्यार फील नहीं करतीं, जिस तरह का वह अपनी मां के लिए करती है। सपना चौधरी ने कहा कि पति के लिए उन्होंने कभी प्यार महसूस नहीं किया, लेकिन फिर भी उनकी शादी अच्छी चल रही है। सपना ने कहा, 'वो पति हैं और मैं पत्नी हूं। मैं भी बहुत अच्छी तरह रिश्ता निभा रही हूं और वो भी बहुत ही अच्छी तरह रिश्ता निभा रहे हैं। हमारे दो बच्चे हैं, लेकिन अगर आप पूछेंगे कि कभी प्यार महसूस हुआ, तो मैं कहूंगी कभी नहीं। प्यार आत्मा छेड़ देने वाला होता है, जो मुझे सिर्फ अपनी मां से मिला है।' (ये भी पढ़ें: 49 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगी Dipshikkha Nagppal? मिस्ट्री मैन संग वीडियो शेयर कर फैंस को किया हैरान)
    sapna choudhary

    sapna choudhary (photo credit- instagram)

      वीर साहू संग कैसा रह गया सपना चौधरी का रिश्ता

      इस मौके पर सपना चौधरी से पूछा गया कि पति से लड़ाई होने पर पहले कौन मनाता है? इस पर सपना चौधरी ने बहुत ही अलग जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वह दोनों कभी नहीं लड़ते हैं। सपना ने कहा कि मेरे इतना फालतू टाइमपास क्यों करूंगी। मेरे पास समय ही नहीं है। हम दोनों की हमेशा अलग अलग राय होती है। मैं अपना ओपिनियन बताकर चला जाती हूं। मुझे सुनना ही नहीं है उसका कुछ भी। मैं क्यों सुनूंगी। अगर ये संभव है तो होता है वरना मैं चली जाती हूं। मैं अक्सर अपनी राय बताकर वहां से चली जाती हूं। मुझे उसका कुछ सुनना नहीं है। सपना ने आखिर में ये भी बताया कि उन्हें अब सब कुछ रिश्ते में धुंधला धुंधला दिखता है।

      गुपचुप की थी वीर साहू और सपना चौधरी ने शादी

      बता दें सपना चौधरी और वीर साहू ने गुपचुप शादी की थी। सपना हरियाणा की टॉप डांसर हैं, जो कान्स तक पहुंची हुई हैं। वह अलग अलग राज्यों में जाकर परफॉर्म करती हैं और अब वह एक्ट्रेस भी हैं। वहीं, वीर साहू भी हरियाणवी गायक, संगीतकार, गीतकार और अभिनेता हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article