Sapna choudhary New Song : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी( Sapna Choudhary) अपने डांस से सबको हैरान कर देती है। जब वह स्टेज पर आती है तो किसी की नजर उनसे हटती नहीं है। सपना चौधरी के गाने आते ही हिट हो जाते हैं उनके फैन केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में फैले हुए हैं। हाल ही में सपना का नया गाना रिलीज हुआ है जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में डांसर गजब का डांस करती नजर आ रही है साथ देसी अंदाज में गाने की यह वीडियो भी फैंस को बहुत पसंद आ रही है।
ड्रीम्स एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल चैनल पर आज सपना चौधरी का नया गाना अपलोड हुआ है। गाने के बोल हैं घूम घूम देखूंगी सारा हरियाणा, यह गाना अपलोड होते ही वायरल हो गया है। फैंस लगातार सपना के इस गाने को सुन रहे है। इस गाने को कविता सोबू ने गाया है वहीं सपना के साथ विकास यादव( Vikas Yadav) गाने में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। गाना बेहद ही खूबसूरत लोकेशन पर शूट हुआ है जिसे देखने के बाद आपको हरियाणा की फील आ जाएगी। दामन चुंदड़ी में सपना का लुक गजब ढा रहा है । यहां देखें सपना चौधरी का लेटेस्ट सॉन्ग।
