टीवी मसाला

49 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगी Dipshikkha Nagppal? मिस्ट्री मैन संग वीडियो शेयर कर फैंस को किया हैरान

Dipshikkha Nagppal Secret Man: एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपशिखा अपने मिस्ट्री मैन साथ रोमांटिक डांस कर रही हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Dipshikkha Nagppal (photo credit- instagram)

Dipshikkha Nagppal Secret Man: दीपशिखा नागपाल इन दिनों एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दीपशिखा नागपाल का एक्टिंग करियर अच्छा खासा रहा है। उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरस्टार के साथ काम किया है और टीवी में भी वह कई शोज में नजर आई हैं, लेकिन एक्ट्रेस की निजी जिंदगी कुछ खास नहीं रहीं। दीपशिखा का दो बार तलाक हो चुका है और अब एक्ट्रेस तीसरी बार शादी की प्लानिंग में है। दीपशिखा नागपाल (Dipshikkha Nagppal) ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। (ये भी पढ़ें: YRKKH BTS Photos: वट सावित्री की पूजा में अरमान-अभिरा पर चढ़ेगा प्यार का रंग, पोद्दार हाउस में आएगा नया तूफान?)

दीपशिखा नागपाल को हुआ प्यार

दीपशिखा नागपाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो एक पार्टी का है, जिसमें दीपशिखा मस्ती भरे मूड में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दीपशिखा अपने मिस्ट्री मैन के साथ कपल डांस कर रही हैं। इस मौके पर दोनों के बीच काफी क्लोजनेस हैं और दोनों ही अपनी दुनिया में खोए हुए हैं। पूरे वीडियो में दीपशिखा अपने पार्टनर की आंखों में खोई हुई हैं। दीपशिखा ने इस वीडियो के कैप्शन से साफ कर दिया है कि वह मिस्ट्री मैन को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज एक-दूसरे का सहारा लेना है।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हैशटैग में कपल और टूगेदर लिखा है। इस वीडियो पर दीपशिखा की दोस्त और एक्ट्रेस तनाज ईरानी ने दिल वाली आंखों वाला इमोजी भेजा है। (ये भी पढ़ें: TV Throwback: 'डायरेक्टर के साथ...’, इस एक्ट्रेस से काम के बदले हुई थी गंदी डिमांड, शादी के 10 साल बाद बनेंगी मां)
deepshikha nagpal

deepshikha nagpal (photo credit- isntagram)

    दीपशिखा नागपाल की हो चुकी हैं दो शादियां

    बता दें कि एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने दो शादियां कीं और दोनों ही असफल रहीं। दीपशिखा की पहली शादी अभिनेता जीत उपेंद्र से हुई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे हुए। दीपशिखा और उपेंद्र ने शादी के 10 साल बाद यानी 2007 में तलाक ले लिया था। इसके बाद दीपशिखा ने अभिनेता-निर्देशक केशव अरोड़ा का हाथ थामा। साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली, लेकिन ये रिश्ता भी नहीं चला। साल 2016 में कपल का तलाक हो गया।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article