Suraj Nambiar First Post After Separation From Mouni Roy: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल मौनी रॉय और सूरज नांबियार अलग हो चुके हैं। सूरज और मौनी ने पहले इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो करके तलाक की अफवाह शुरू की। इसके बाद मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज ने खुद से एक पोस्ट शेयर कर अलग होने का ऐलान कर दिया था। कपल के पोस्ट ने फैंस का दिल तोड़ दिया था, लेकिन मौनी सिंह और सूरज नांबिराय (Suraj Nambiar) ने फैंस से प्राइवेसी की डिमांड की थी। अब सूरज ने मौनी से अलग होने के बाद अपना पहला पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपना परफेक्ट लुक दिखाया है। (ये भी पढ़ें: TV Throwback: 'डायरेक्टर के साथ...’, इस एक्ट्रेस से काम के बदले हुई थी गंदी डिमांड, शादी के 10 साल बाद बनेंगी मां)
मौनी रॉय से अलग होने के बाद सूरज नांबियार का पहला पोस्ट
सूरज नांबियार ने मौनी रॉय से अलग होने का ऐलान करने के बाद ऑफिशियल इस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें सूरज ने अपना दमदार अंदाज दिखाया है। सूरज ने की पहली फोटो मिरर सेल्फी है, जिसमें वह सनग्लासेस लगाकर कमाल के लग रहे हैं। दूसरी तस्वीर भी सेल्फी है। इस तस्वीर में वह अपने कैजुअल अवतार में किलर लग रहे हैं। इसके बाद सूरज नांबियार ने लग्जरी होटल दिखाया है, जिसमें वह स्टे कर रहे हैं। आखिर में सूरज नांबिराय ने अपने लविंग डॉग की मस्ती दिखाई है, जिसके साथ वह खुश हैं। इस पोस्ट के साथ सूरज ने कोई भी कैप्शन नहीं लिखा। इतना ही नहीं, उन्होंने अपना कमेंट बॉक्स भी बंद कर रखा है, लेकिन पोस्ट में उन्होंने गाना 'द बेस्ट पार्ट ऑफ लाइफ' का इस्तेमाल किया है। (ये भी पढ़ें: 49 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगी Dipshikkha Nagppal? मिस्ट्री मैन संग वीडियो शेयर कर फैंस को किया हैरान)
