हरियाणवी

Sapna Choudhary ने पति के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, क्यूट फोटो शेयर कर दिखाया जिगर का टुकड़ा

Sapna Choudhary' s Husband Birthday : हिट डांसर सपना चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति वीर साहू( Veer Sahu) की फोटो शेयर की है। क्यूट सी तस्वीर शेयर कर सपना चौधरी ने पति को जन्मदिन की बधाई दी है।

Image

Sapna Choudhary's Husband Birthday

Sapna Choudhary's Husband Birthday : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी( Sapna Choudhary) अपने लेटेस्ट गानों से छाई रहती है। आए दिन हसीना का कोई न कोई नया गाना रिलीज होता रहता है। सपना चौधरी को हरियाणा की क्वीन कहा जाता है। आज उनके पति वीर साहू का जन्मदिन है। जन्मदिन के इस खास मौके पर सपना ने पति पर प्यार लुटाया है। प्यारी सी फोटो शेयर कर सपना चौधरी ने अपने दिल के टुकड़े को जन्मदिन की बधाई दी है।

हिट डांसर सपना चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति वीर साहू( Veer Sahu) की फोटो शेयर की है। क्यूट सी तस्वीर शेयर कर सपना चौधरी ने पति को जन्मदिन की बधाई दी है। वीर साहू को टैग करते हुए सपना ने हैप्पी बर्थडे सॉन्ग भी लगाया है। सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल प्राइवेट रखना पसंद करती है। जिस वजह से बेहद कम लोग जानते हैं सपना चौधरी के पति कौन हैं। हाल ही में जब डांसर दूसरी बार मां बनी थी तब सपना अपने पति वीर के साथ नजर आई थी। हालांकि दोनों साथ में बेहद कम दिखाई देते हैं।

कौन है सपना चौधरी के पति

सपना चौधरी के पति का नाम वीर साहू है। वीर साहू एक हरियाणवी सिंगर हैं जिनके गाने हरियाणा में खूब सुने जाते हैं। वीर साहू की नॉर्थ इंडिया में काफी चाहने वाले हैं। सिंगर आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी सपना ने तस्वीर के जरिए अपने प्यार का इजहार किया है। हालांकि सपना चौधरी की ही तरह वीर साहू भी अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से दूर ही रखते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article