हरियाणवी

नए संसद भवन पहुंची Sapna Choudhary, सैर करते हुए मोदी सरकार को लेकर कही बड़ी बात

Sapna Choudhary : बीते दिनों सपना चौधरी अपने देसी अंदाज से नए संसद भवन में छा गई. वह मंगलवार को नए संसद भवन में सैर करने पहुंची जहाँ उन्होंने सांसद मनोज तिवारी के साथ नए भवन का दीदार किया .

Image

सपना चौधरी

Sapna Choudhary : हरियाणा के डांस स्टेज से लेकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली सपना चौधरी( Sapna Choudhary) इन दिनों छाई हुई है. कान फिल्म फेस्टिवल से लेकर फ़िल्मी दुनिया तक सपना का नाम हर किसी की जुबान पर रहता है. सपना चौधरी अपने डांस से जानी जाती हैं उन्हें लोग स्टेज पर ठुमके लगाते हुए देखना पसंद करते हैं. बीते दिनों सपना चौधरी अपने देसी अंदाज से नए संसद भवन में छा गई. वह मंगलवार को नए संसद भवन में सैर करने पहुंची जहाँ उन्होंने सांसद मनोज तिवारी के साथ नए संसद भवन का दीदार किया .

सपना चौधरी ने 19 सितंबर मंगलवार को नए संसद भवन का दीदार किया. वह मनोज तिवारी के साथ भवन की सैर करती नजर आई. सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और मोदी सरकार के नए फैसले को लेकर अपनी राय भी रखी है. सपना ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि -" सही समय था ये ही समय था , भारत की नई संसद में पहले ही दिन जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और मोदी जी की सरकार ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण विधेयक को ला कर महिला सशक्तिकरण के लिए भारत का सिर विश्व में ऊँचा किया. इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए मैं सभी माताओं,बहनो की तरफ से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक से धन्यवाद करती हूँ।

बता दें कि 19 सितंबर को भारत के नए संसद भवन का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर बॉलीवुड के कई कलाकर भी मौजूद रहे.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article