हरियाणवी

Pranjal Dahiya New Song: प्रांजल की क्यूट अदा ने चलाया दिलों पर जादू, 'लाड़ा का लाड़ा 2' गाने को सुन फिदा हुए फैंस

Pranjal Dahiya New Song: प्रांजल दहिया का नया गाना 'लाड़ा का लाड़ा 2' रिलीज हो गया है। अमन जाजी ( Aman Jaji) के अंदाज में ये गाना बहुत ही प्यारा है, यह गाना प्रांजल के पुराने गाने लाड़ा का लाड़ा का दूसरा पार्ट है।

Image

Pranjal Dahiya New Song

Pranjal Dahiya New Song: हरियाणवी आर्टिस्ट प्रांजल दहिया( Pranjal Dahiya) इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। प्रांजल की गाने उतने ही मशहूर होते हैं जीतने सपना चौधरी( Sapna Choudhary) के, प्रांजल दहिया के गानों पर थिरकने के लिए फैंस हर वक्त तैयार रहते हैं। जैसे ही शादी का सीजन आया है वैसे ही प्रांजल दहिया अपना नया डांस सॉन्ग लेकर आ गई है। प्रांजल के पुराने और हिट गाने 'जिगर के छल्ले' का पार्ट 2 आया जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं।

प्रांजल दहिया का नया गाना 'लाड़ा का लाड़ा 2' ( Pranjal Dahiya New Song) रिलीज हो गया है। अमन जाजी ( Aman Jaji) के अंदाज में ये गाना बहुत ही प्यारा है, यह गाना प्रांजल के पुराने गाने लाड़ा का लाड़ा का दूसरा पार्ट है। अपने नए गाने के साथ प्रांजल ने जादू चला दिया है। गाने को आवाज शिवा चौधरी और राज मवार ने दी है। प्रांजल दहिया और अमन जाजी की जोड़ी साथ में थिरकती नजर आ रही है। गाने के बोल मुकेश जाजी ने लिखे हैं इसका म्यूजिक कम्पोज़ अमन जाजी ने किया है। रेडट्यून म्यूजिक ने इसे यूट्यूब पर अपलोड किया है। गाना रिलीज होते ही लाइक और कॉमेंट की बौछार हो गई है। गाने में प्रांजल और अमन का खूबसूरत रोमांस दिखाया गया है।

बताते चले कि प्रांजल दहिया( Pranjal Dahiya) हरियाणवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस है, वह बैक टू बैक गाने लेकर फैंस को एंटरटेन करती रहती है। प्रांजल दहिया का गाना 'बालम थानेदार' पूरे इंडिया में फेमस हुआ था। इसके बाद प्रांजल का 'बालम थानेदार 2' गाना रिलीज हुआ था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article