हरियाणवी

Pranjal dahiya new song: प्रांजल दहिया का नया गाना गाड़ी पाछे गाड़ी वायरल, वीडियो ने मचाई धूम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 11:38 AM IST

चाहे देसी हो या विदेशी प्रांजल अपने हर लुक से सबको अपना फैन बना लेती है। अपने नए गाने गाड़ी पाछे गाड़ी से प्रांजल ने सबको दीवाना बना दिया है।

Image

Pranjal dahiya new song: प्रांजल दहिया का नया गाना गाड़ी पाछे गाड़ी वायरल, वीडियो ने मचाई धूम

Gadi pache gadi by pranjal dahiya and amanraj gill: अपने लुक और गानों से हमेशा छाई रहने वाली प्रांजल दहिया एक और हिट सॉग लेकर आई है उनका गाना गाड़ी पाछे गाड़ी हाल ही में यूट्यूब पर अपलोड हुआ है। अपलोड होते ही गाना ट्रेंड कर रहा है। प्रांजल और अमनराज गिल का यह गाना यूट्यूब पर 14वें नंबर पर ट्रेंडिंग में चल रहा है। चाहे देसी हो या विदेशी प्रांजल अपने हर लुक से सबको अपना फैन बना लेती है। वैसे ही इस नए गाने गाड़ी पाछे गाड़ी में प्रांजल ने सबको इसे गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया यही नहीं गाने में प्रांजल अमनराज के साथ पेयरिंग में बड़ी खूबसूरत भी नजर आ रही हैं। प्राजंल इसमें ऑनस्‍क्रीन एक वकील का रोल कर रही है और अमनराज इसमें क्रिमिनल बने है। प्रांजल और अमनराज की केमिस्ट्री को इसमें दिखाया गया है।

गाना हो या अपनी कोई भी ड्रेस प्रांजल हर चीज को खास बना देती है।फिलहाल सपना चौधरी के बाद प्रांजल को हरियाणा की क्‍वीन कहा जा रहा है।इसके साथ-साथ मिस दहिया इंस्टाग्राम पर भी छाई रहती है उनके ठुमके और अदाओं के लाखों फैन हैं। गाने की बात करें तो इसमें ‘गाड़ी पाछे गाड़ी राखे सै, हल्‍की सी ढाड़ी राखै सै’ गाने के बोल है जिसे अमन राज गिल ने लिखा है और एक्टिंग के साथ-साथ इसे गाया भी है। गाने को फीमेल वॉइस बुलबुल ने दी है। गाने को आप नव हरियाणवी के यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article