Uttar Kumar and Kavita Joshi New Haryanvi Song 2022: शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसा लग रहा है कि मानो हर कोई शादी में ही जा रहा है। हरियाणवी गानों को शादियों में खूब पसंद किया जाता है। इसी बीच आज एक नया हरियाणवी गाना मेरे जिगर का छल्ला रिलीज किया गया है। जिसे शादियों के सीजन में खूब बजाया जा रहा है। हरियाणवी गाने 'मेरे जिगर का छल्ला' को यूट्यूब पर काफी प्यार मिल रहा है। लोगों का मानना है कि यह गाना डीजे पर नाचने के लिए काफी अच्छा है। मेरे जिगर का छल्ला गाने को हरजीत दीवाना ने गाया है और इसे यूट्यूब चैनल T-SERIES HARYANVI पर रिलीज किया गया है। इस गाने को सुनने के लिए आप इस डायरेक्ट लिंक को क्लिक कर सकते हैं।
हरियाणवी
Mere Jigar Ka Challa: नए हरियाणवी गाने मेरे जिगर का छल्ला ने मचाया धमाल, देखें वीडियो
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Dec 11, 2022, 03:58 PM IST
