हरियाणवी

Ahmedabad Plane Crash: हादसे में मरे लोगों के लिए सपना चौधरी ने की दुआ, हाथ जोड़कर दिल टूटा इमोजी किया शेयर

Sapna Choudhary React on Ahmedabad Plane Crash: हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर रिएक्ट किया है। जैसे ही उन्हें घटना के बारे में पता चल उन्होंने तुरंत लोगों के लिए सवेंदना व्यक्त की है।

Image

Sapna Choudhary React on Ahemdabad Plane Crash:

Sapna Choudhary React on Ahmedabad Plane Crash: आज दोपहर को अहमदाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अहमदाबाद( Ahmedabad Plane Crash) से लंदन जा रही फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गई और विमान में बैठे अधिकतर लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे ने सबके दिल को दहला दिया है। एकदम से आई इस दुखद घटना पर कौन क्या बोले समझ नहीं आ रहा है। हालांकि इस घटना पर इंडस्ट्री से जुड़े स्टार तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी( Sapna Choudhary) ने इस घटना पर अपने दिल की बात रखी है।

जैसे ही सपना चौधरी( Sapna Choudhary) को इस हादसे की खबर मिली वैसे ही एक्ट्रेस ने इसपर पोस्ट किया। सपना चौधरी ने लिखा " मेरा दिल टूट गया है, इस बुरे हादसे पर कहने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। जिन लोगों ने अपनी जान गवाई है उनके लिए दुआ कर रही हूँ" हाथ जोड़ने और दिल टूटने वाला इमोजी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने दिल की बात कही। सपना चौधरी ने मृतक लोगों पर गहरा दुख प्रकट किया है।

हादसे की पूरी जानकारी

12 जून, 2025 को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद लंदन जाने वाला ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य शामिल थे। विमान एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे भीषण आग लग गई। आपातकालीन टीमें कई दमकल गाड़ियों और एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article