डीप नेक चोली और खूबसूरत लहंगे में मलाइका अरोड़ा ने रैंप पर चलाया जादू, यूजर्स बोले - 'बूढ़ी हो गई हो'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2019, 09:01 AM IST

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में इंडियन कूट्योर वीक 2019 में सुलक्षणा मोंगा के खूबसूर लहंगे में रैंप वॉक किया। उनकी कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

डीप नेक चोली और खूबसूरत लहंगे में मलाइका अरोड़ा ने रैंप पर चलाया जादू, यूजर्स बोले - 'बूढ़ी हो गई हो'
Photo Credit: Instagram
मुख्य बातें
मलाइका अरोड़ा ने इंडियन कूट्योर वीक में रैंप पर चलाया जादू
फोटोज देखकर यूजर्स मलाइका अरोड़ा को ट्रोल कर रहे हैं
मलाइका अरोड़ा यहां सुलक्षणा मोंगा के लहंगे में नजर आईं

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। कभी अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर तो अभी अपने स्टाइल को लेकर, मलाइका सुर्खियां बटोरती हैं। उनकी गिनती बी-टाउन की सबसे फैशनेबल एक्ट्रेसेज में की जाती है। मलाइका सोशल मीडिया क्वीन हैं और अक्सर अपनी स्टाइलिश फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वे इंडियन कूट्योर वीक 2019 में पहुंचीं।

दरअसल मलाइका की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वे इंडियन कूट्योर वीक में रैंप वॉक करती हुई दिख रही हैं। वे यहां सुलक्षणा मोंगा के खूबसूरत लेमन ग्रीन लहंगे में नजर आईं। हैवी एम्बेलिश्ड हाई वेस्टेड लहंगे को उन्होंने मैचिंग डीप नेक चोली और दुपट्टे के साथ कैरी किया था। इस लुक को उन्होंने क्लासी नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया। इस दौरान मलाइका न्यूड लिपस्टिक के साथ सबटल मेकअप में नजर आईं। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उन्होंने सेंटर पार्टिंग के साथ मैसी लो बन बनाया था। इस दौरान मलाइका बेहद एलीगेंट लग रही थीं।

मलाइका का ये रैंप लुक कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को बहुत पसंद आ रहा है तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बूढ़ी हो गई' तो वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि बहुत ओल्ड लग रही हो। वहीं अर्जुन से उनके रिश्ते को लेकर भी लोग उन्हें ट्रोल कर हैं। हालांकि मलाइका इस तरह के ट्रोल्स से इफेक्ट नहीं होती हैं। उन्होंने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा था कि किसी रिलेशनशिप में अगर महिला बड़ी हो तो उन्हें 'डेसपरेट' और 'बूढ़ी' कहकर बुलाया जाता है। ऐसा सोचने वाले लोगों भाड़ में जाएं।

आपको बता दें कि मलाइका हाल ही में अपनी गर्ल गैंग के साथ मालदीव छुट्टियां मनाने गई थीं। इस दौरान की उन्होंने कुछ फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिन्हें देखकर लग रहा था कि उन्होंने वेकेशन काफी एंजॉय किया। हाल ही में मलाइका रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस में पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने फिल्म हाउसफुल 2 में अपने फेमस गाने 'अनारकली डिस्को चली' पर जमकर डांस किया, जिसे देखकर हर कोई उनका फैन हो गया।

वहीं अगर अर्जुन के साथ मलाइका के रिश्ते की बात करें तो अर्जुन का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दोनों न्यूयॉर्क गए थे। यहां उनके बर्थडे पर मलाइका ने पहली बार अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के साथ फोटो अपलोड कर उन्हें बर्थडे विश किया। इसी के साथ उन्होंने अपने रिश्ते पर भी मोहर लगा दी। दोनों की शादी को लेकर भी कई बार अफवाहें आती रही हैं, लेकिन फिलहाल अर्जुन और मलाइका अपने रिलेशनशिप के इस फेज को एंजॉय कर रहे हैं।

End of Article