फैन की इस हरकत पर राणा दग्गुबाती को आया गुस्सा, तिरुपति में छीन लिया फोन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 03:43 PM IST

Rana Daggubati snatches fan's phone: राणा दग्गुबाती को तिरुपति बालाजी मंदिर में एक फैन की हरकत पर गुस्सा आ गया। अभिनेता ने उसके बाद जो किया वह सभी देखते रह गए।

Rana Daggubati snatches fan's phone Video: अभिनेता राणा दग्गुबाती ने 'बाहुबली' में काम कर दुनियाभर में अपने फैंस बना लिए हैं। उनके लाखों-करोड़ों फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए पागल रहते हैं। ऐसा ही कुछ हाल में तिरुपति बालाजी मंदिर में देखने को मिला, लेकिन राणा दग्गुबाती को एक फैन की हरकत पर गुस्सा आ गया। अभिनेता ने उसके बाद जो किया वह सभी देखते रह गए। इस दौरान अभिनेता के साथ उनकी पत्नी मिहिका बजाज और पिता डी सुरेश बाबू भी थे। मंदिर परिसर में राणा दग्गुबाती दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस समय उनको चारों तरफ से फोटोग्राफर्स ने भी घेर रखा था। राणा दग्गुबाती ने फोटोग्राफर्स को आगे चलने की बजाय साइड में चलने के लिए कहते हैं। फोटोग्राफर्स अभिनेता की इच्छा का सम्मान करते हुए साइड में हो गए, जिसके बाद अभिनेता ने उनको धन्यवाद कहा। लेकिन अचानक से कहीं से एक फैन, उनकी तरफ दौड़कर आता है और उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। बस फिर क्या था राणा दग्गुबाती को उसकी इस हरकत पर गुस्सा आ जाता है और वह उसका फोन छीन लेते हैं। 

End of Article