करण जौहर ने खींची सारा अली खान की टांग, बोले- कौन बनेगा सारा का शौहर?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 03:30 PM IST

Karan Johar and Sara Ali Khan video: अब एक्ट्रेस सारा अली खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सारा और करण जौहर एक साथ में एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।

Karan Johar and Sara Ali Khan Funny video: सारा अली खान को उनके चुलबुले अंदाज के लिए फैंस काफी पसंद करते हैं। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सारा और करण जौहर एक साथ में एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। सारा अली खान और करण जौहर का यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है जिसमें एक्ट्रेस करण जौहर का हाथ थामे दिख रही हैं। पैप्स को देखकर करण जौहर  कहते हैं आप लोगों को सारा की शायरी सुननी चाहिए। जिसे सुनकर सारा कहती हैं करण के सामने सारा की शायरी ओवर। फौरन जवाब देते हुए करण कहते हैं आखिर कौन बनेगा सारा का शौहर। जिसे सुनकर सारा अली खान जोर से हंसते हुए कहती है आप ऐसा कहोगे, मुझे यकीन नहीं हो रहा...।

End of Article