क्या सच में हो गया था कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा का ब्रेकअप? अदाकारा ने इन अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 12:14 AM IST

Kiara Advani On Break Up Rumours With Sidharth Malhotra: कियारा आडवाणी अपने और सिद्धार्थ मल्होत्रा के कथित रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। अदाकारा ने हाल ही में यह खुलासा किया कि क्या सच में उनका और सिद्धार्थ मल्होत्रा का ब्रेकअप हो गया था या नहीं।

Kiara Advani On Break Up Rumours With Sidharth Malhotra: चाहे ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन लोगों को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की केमिस्ट्री बहुत पसंद आती है। खबरों के अनुसार, ये दोनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन कुछ समय पहले यह कहा जा रहा था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि इन खबरों के बाद कई बार सिद्धार्थ और कियारा को एक साथ देखा गया था। जिसकी वजह से लोगों ने यह मानना शुरू कर दिया कि इन दोनों के बीच सारी परेशानियां दूर हो गई हैं। हाल ही में जब कियारा से ब्रेकअप की खबरों के बारे में पूछा गया तब उन्होंने यह जवाब दिया कि 'मैं इसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हूं। जब मैं कुछ नहीं कह रही हूं तब भी लोग लिख रहे हैं। इसीलिए, जब मैं कहूंगी तब मुझे नहीं पता कि लोग क्या लिखेंगे। जब मुझे लगेगा तब मैं इस पर जरूर बात करूंगी। अभी मैं अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बहुत खुश हूं।'

End of Article