मलाइका अरोड़ा पर क्यों दिल हार बैठे अर्जुन कपूर, वीडियो में देखें उन्होंने कैसे किया अपनी लव स्टोरी का खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 10:23 PM IST

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का प्यार अब किसी से छिपा नहीं है। लेकिन ये लव स्टोरी आखिर शुरू कैसे हुई और क्या है जो दोनों को बांधे हुए है - देखें इस वीडियो में।

मुंबई : अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब चोरी छिपे नहीं मिलते। लोगों से लंबे समय तक लुका छिपी खेलते हुए उन्होंने अब खुलेआम सोशल मीडिया साथ में बिताईं अपनी वैकेशंस की तस्वीरें भी रोमांटिक कैंप्शंस के साथ शेयर करना शुरू कर दिया है। वैसे इसी के साथ अर्जुन कपूर ने हाल ही में मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में भी खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे इस रिश्ते की शुरुआत हुई और किस चीज ने दोनों को एक साथ बांध कर रखा है। बता दें कि अर्जुन और मलाइका अरोड़ा हाल ही में साथ में इश्कजादे फेम एक्टर का बर्थडे मनाकर लौटे हैं। 
 

End of Article