'कहो न प्यार है' से पहले बिगड़ गई थी ऋतिक रोशन की सेहत, डॉक्टर ने एक्शन और डांस न करने की दी थी सलाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 10:23 PM IST

Hrithik Roshan on Vikram Vedha: ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा का पहला गाना एल्कोहोलिया रिलीज हो गया है। ऋतिक रोशन ने बताया कि एक वक्त डॉक्टर ने उन्हें डांस और एक्शन फिल्म करने से मना कर दिया था।

'कहो न प्यार है' से पहले बिगड़ गई थी ऋतिक रोशन की सेहत, डॉक्टर ने एक्शन और डांस न करने की दी थी सलाह

Hrithik Roshan on Alcoholia song: ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा का नया गाना एल्कोहोलिया रिलीज हो गया है। इस फिल्म के जरिए ऋतिक रोशन लगभग तीन साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। गाने में ऋतिक रोशन अपने बेहतरीन डांस मूव्स दिखा रहे हैं। ऋतिक रोशन ने बताया कि उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इस कारण से डॉक्टर ने उनसे एक्शन फिल्में और डांस करने से मना कर दिया था।

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में एक्टर ने कहा, 'कहो न प्यार है से पहले डॉक्टर ने कहा कि मेरी हेल्थ सही नहीं है। मुझे एक्शन फिल्म और डांस करने से मना कर दिया। मैंने इसे चैलेंज के तौर पर लिया और अपनी सेहत का ख्याल रखा ताकि ऐसी फिल्म कर सकूं। मेरे लिए डांस, एक्शन करना और 25 फिल्मों में ऐसे डायलॉग बोलना किसी सपने जैसा था। मुझे लगता है कि आज 21 साल के उस लड़के पर मुझे गर्व हैं, जो आज यहां तक पहुंच गया है।' गौरतलब है कि ऋतिक रोशन की आखिरी फिल्म वॉर भी एक एक्शन फिल्म थी। इसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन करते हुए नजर आए थे।

गाने को मिले 32 लाख व्यूज
Alcoholia गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा है। विशाल - शेखर, अनन्या चक्रवर्ती ने गाने को गाया है। विशाल-शेखर ने ही इस गाने का म्यूजिक दिया है। इस गाने को गणेश हेगड़े ने कोरियोग्राफ किया है। गाने को कुछ ही घंटों में 32 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं। विक्रम वेधा फिल्म में ऋतिक रोशन विलेन का रोल निभा रही हैं। वहीं, सैफ अली खान फिल्म में पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। विक्रम वेधा फिल्म गांधी जयंती के मौके पर 30 सितंबर 2022 को रिलीज हो रही है। ये फिल्म साउथ की इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन इसके अलावा फिल्म फाइटर में भी नजर आएंगे। फाइटर फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। फाइटर में भी ऋतिक रोशन दमदार एक्शन सीन करते नजर आएंगे।

End of Article