Mrunal Thakur: Kumkum Bhagya की एक्‍ट्रेस ने बॉलीवुड में पाया बड़ा मुकाम,आमिर खान की फिल्म को कर चुकी रिजेक्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2021, 12:14 PM IST

Mrunal Thakur Facts: मृणाल ठाकुर फरहान अख्तर के साथ फिल्म तूफान में नजर आई हैं। टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य से करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस मृणाल कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।जानिए दिलचस्प बातें।

Mrunal Thakur: Kumkum Bhagya की एक्‍ट्रेस ने बॉलीवुड में पाया बड़ा मुकाम,आमिर खान की फिल्म को कर चुकी रिजेक्ट

मुंबई. शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत, प्राची देसाई समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपना करियर छोटे पर्दे से शुरू किया था। इस लिस्ट में एक बड़ा नाम है मृणाल ठाकुर का। टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य से करियर की शुरुआत करने वालीं मृणाल ठाकुर अब फरहान अख्तर की फिल्म तूफान में नजर आ रही हैं। 

मृणाल ठाकुर ने टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में बुलबुल अरोड़ा का किरदार निभाया था। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान उन्होंने मुझसे कुछ कहती है खामोशियां में काम किया था। मृणाल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2018 में फिल्म लव सोनिया से की थी। एक इंटरव्यू में मृणाल ने बताया था कि 'लव सोनिया की कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग हुई। इसके बाद मुझे फिल्मों में ऑडिशन का ऑफर मिला था।'

I want to break all stereotypes: Mrunal Thakur | IANS Life

ठुकरा चुकी हैं आमिर खान की फिल्म 
मृणाल ठाकुर को आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में फातिमा सना शेख का रोल ऑफर किया गया था। हालांकि, मृणाल ठाकुर ने इस रोल को मना कर दिया था। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक मृणाल को आदित्य चोपड़ा ने तीन फिल्में भी ऑफर की थी। एक्ट्रेस को लगा कि तीन फिल्में साइन करने से उनका इंटरनेशनल करियर प्रभावित होगा, इस कारण उन्होंने मना कर दिया। मृणाल ने सुल्तान के लिए भी ऑडिशन दिया था पर वह रिजेक्ट हो गई थीं।

Mrunal Thakur has a message on sustainability for you - Rediff.com Get Ahead

सुपर 30 से मिली पहचान
मृणाल ठाकुर को पहचान ऋतिक रोशन  की फिल्म सुपर 30 से मिली थी। इसी साल मृणाल जॉन अब्राहम की फिल्म बटला हाउस में भी नजर आई थीं।  वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल अब शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी में नजर आएंगी।

मृणाल कॉमेडी फिल्म आंख मिचौली में भी काम करेंगी। फिल्म में अभिमन्यु देसाई और परेश रावल लीड रोल में होंगे। इसके अलावा वह ईशान खट्टर के अपोजिट फिल्म पिप्पा में दिखाई देंगी।

End of Article