पुलिस हिरासत में एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला और RRR सिंगर राहुल सिप्लीगंज, पब रेड मे मिले थे ड्रग्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2022, 06:57 PM IST

Niharika Konidela and Rahul Sipliganj Detained: टॉलीवुड एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला और सिंगर राहुल सिप्लीगंज को पुलिस ने हिरासत में लिया। हैदराबाद पुलिस ने एक पब में छापा मारा था। जानिए डिटेल...

पुलिस हिरासत में एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला और RRR सिंगर राहुल सिप्लीगंज, पब रेड मे मिले थे ड्रग्स

Niharika Konidela Detained: टॉलीवुड एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला और सिंगर राहुल सिप्लीगंज को हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हैदराबाद की बंजरा हिल्स पुलिस टास्क फोर्स ने शनिवार रात एक पब में छापा मारा था। इसमें उन्होंने 150 लोगों को हिरासत में लिया था। पब से कई प्रतिबंधित ड्रग्स मिले हैं।

हैदराबाद टाइम्स से बातचीत में पुलिस ने कंफर्म किया है कि एक्ट्रेस और सिंगर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 'लगभग 150 लोग देर रात एक पब में पार्टी कर रहे थे। पब को देर रात तक संचालन की इजाजत नहीं थी। पब में कुछ प्रतिबंधित ड्रग्स मिले हैं। अभी हम पूछताछ कर रहे हैं और इस मामले में एफआईआर दर्ज करनी है। ज्यादा डिटेल्स जल्द ही जारी की जाएगी।' राहुल और निहारिका को रात भर पुलिस स्टेशन में रखा गया है। पुलिस ने दोनों को नोटिस भी भेजा है। निहारिका और सचिन ने ड्रग्स लिए या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है।  

Niharika Konidela's OOTD are cute | Times of India

मेडिकल रिपोर्ट्स का इंतजार
राहुल को पुलिस ने रविवार सुबह आठ बजे छोड़ दिया। वहीं, निहारिका सुबह 12 बजे पुलिस स्टेशन से बाहर जाते हुई नजर आईं। हिरासत में लिए गए सभी लोगों का ब्लड सैंपल ले लिया गया है। अभी मेडिकल रिपोर्ट्स का इंतजार किया जा रहा है। गौरतलब है कि मार्च 2020 में राहुल पर हैदराबाद के एक पब में मारपीट का आरोप लगाया था। आपको बता दें कि राहुल सिप्लीगंज ने एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर का पॉपुलर गाना नातु-नातु गाया है। 

Rahul kisses Ashu Reddy there: Shocking post about surprise announcement  with her - The Post Reader

कौन हैं निहारिका कोनिडेला
18 दिसंबर 1993 को पैदा हुईं निहारिका     15 से ज्‍यादा फ‍िल्‍में और तीन वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। नौ दिसंबर 2020 में निहारिका ने बिजनेसमैन चैतन्य जेवी संग सात फेरे लिए थे। 

A star-studded engagement for Niharika Konidela and Chaitanya JV | Events  Movie News - Times of India

निहारिका अभिनेता और निर्माता नागेंद्र बाबू की बेटी हैं। नागेंद्र बाबू चिरंजीवी के भाई हैं। सुपरस्टार राम चरण और अल्लू अर्जुन निहारिका के कजिन हैं। वह रियलिटी शोज की एंकरिंग कर चुकी हैं और एक डांस शो को होस्‍ट भी कर चुकी हैं।

End of Article