Who is Niharika Konidela: कौन हैं निहारिका कोनिडेला जिनके साथ बाहुबली प्रभास की शादी की उठी चर्चा?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2020, 08:21 PM IST

Prabhas and Niharika konidela wedding rumours: बाहुबली एक्‍टर प्रभास की शादी की चर्चा ने एक बार फ‍िर जोर पकड़ ल‍िया है। निहारिका कोनिडेला नाम की लड़की के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है।

Who is Niharika Konidela: कौन हैं निहारिका कोनिडेला जिनके साथ बाहुबली प्रभास की शादी की उठी चर्चा?

Prabhas and Niharika konidela wedding rumours: बाहुबली और बाहुबली 2 जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍मों से लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचने पाले एक्‍टर प्रभास की शादी की चर्चा आए दिन उठती रहती है। कुछ वक्‍त पहले उनकी कोस्‍टार अनुष्‍का शेट्टी के साथ उनके रिलेशन की खबरें आती थीं और अब रोज नई लड़की संग उनका नाम जोड़ा जाता है।

एक बार फ‍िर उनकी शादी की खबरों ने जोर पकड़ ल‍िया है। निहारिका कोनिडेला नाम की लड़की के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है। मीडिया में भी उनकी और न‍िहारिका की शादी की खबरें छा गईं। सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस ने खुशियां बांटना शुरू कर दी और इसी बीच निहारिका ने आकर इन खबरों को झुठला दिया। आखिर क्‍या है ये माजरा और कौन हैं निहारिका कोनिडेला?

निहारिका कोनिडेला जाने माने साउथ स्‍टार चिरंजीवी और पवन कल्‍याण की भतीजी हैं। वह सिनेमा परिवार से ताल्‍लुक रखती हैं। सुपरस्टार राम चरण और अल्लू अर्जुन भी निहारिका के कजिन लगते हैं। निहारिका सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। 12 लाख ज्‍यादा फॉलोअर्स वाली निहारिका 15 से ज्‍यादा फ‍िल्‍में और 3 वेबसीरीज में काम कर चुकी हैं।

क्‍या बोलीं निहारिका
प्रभास संग शादी की खबरों पर निहारिका ने कहा कि ऐसी कोई चर्चा हुई भी नहीं और शादी की खबरें आ गईं। उन्‍होंने कहा पता नहीं कहां से ये खबरें आ जाती हैं। निहारिका ने इस तरह की हर खबर को सिरे से खारिज किया।

नागेंद्र बाबू की बेटी हैं 
18 दिसंबर 1993 को पैदा हुईं निहारिका तेलुगू सिनेमा के जाने माने एक्‍टर और प्रोड्यूसर नागेंद्र बाबू की बेटी हैं। वह रियलिटी शोज की एंकरिंग कर चुकी हैं और एक डांस शो को होस्‍ट भी कर चुकी हैं। खूबसूरत के मामले में वह कई दिग्‍गज अदाकाराओं को पटखनी देती हैं।

End of Article